KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी और मिहिर के रिश्ते में आई दरार, बेटी परिधि बनी वजह

KSBKBT 2 Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी और मिहिर के बीच दरार आ गई है। मिहिर ने तुलसी की माफी ठुकराई, कहा 'कुछ नहीं बचा', जबकि घर में अंगद-ऋतिक में लड़ाई हुई।
KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी और मिहिर के रिश्ते में आई दरार, बेटी परिधि बनी वजह
बेटी परिधि बनी वजह: तुलसी से दूर हुआ मिहिर, घर लौटे तो भी तेवर बदले, अंगद-ऋतिक में हुई हाथापाई
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Kyunki Saas Bhi Bahi Bahu Thi 2 Update: एकता कपूर का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी की जिंदगी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालिया एपिसोड्स में तुलसी को सबसे बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब उसे अपने पति मिहिर विरानी से भी दूर होना पड़ रहा है। इस पूरे हंगामे की जड़ तुलसी की अपनी बेटी परिधि है, जिसकी हरकतों से मिहिर इतना नाराज हो गया है कि वह अपनी पत्नी से सीधे मुँह बात तक नहीं कर रहा है। मिहिर के गुस्से के कारण पहले तो वह ऑफिस में रह रहा था, जिसके बाद वह नॉयना के घर चला गया था।

हालांकि, परिवार के सदस्यों को यह दूरियां अच्छी नहीं लगीं। हेमंत ने ऑफिस जाकर मिहिर को समझाया और उसे घर, शांति निकेतन लौटने के लिए राजी कर लिया। मिहिर की घर वापसी से परिधि को उम्मीद के उलट बड़ा झटका लगा। वहीं, मिहिर की वापसी की खबर सुनकर नॉयना भी सदमे में चली गई। मिहिर घर तो लौट आया है, लेकिन उसके तेवर पूरी तरह बदले हुए हैं।

मिहिर ने तोड़ा तुलसी का दिल

घर लौटने के बाद भी मिहिर का व्यवहार तुलसी के लिए बेहद रुखा है। वह अपनी पत्नी से बात करने से भी कतरा रहा है, जिससे तुलसी को काफी तकलीफ पहुंच रही है। परेशान होकर तुलसी, मिहिर से बात करने की कोशिश करती है और यहां तक कि हाथ जोड़कर माफी भी मांगती है। लेकिन, मिहिर का जवाब तुलसी का दिल तोड़ देता है। वह स्पष्ट कह देता है कि अब उन दोनों के बीच कुछ नहीं बचा है, जिससे उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

भाइयों की लड़ाई में कूदी तुलसी

एक तरफ मिहिर से रिश्ते में दरार आ रही है, वहीं दूसरी ओर घर में अंगद और ऋतिक के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। ऋतिक, अंगद से कहता है कि घर में चल रही इन सभी परेशानियों की एकमात्र वजह परिधि है। यह सुनकर अंगद भड़क जाता है और ऋतिक को मारने लगता है। दोनों भाइयों को लड़ते देख तुलसी तुरंत मौके पर पहुँचती है और उन्हें डांटकर शांत कराती है। तुलसी के समझाने पर, अंगद और ऋतिक दोनों ही अपनी गलती स्वीकार करते हैं।

क्या परिधि को सबक सिखाएगी तुलसी?

इस पूरे घटनाक्रम से एक बात साफ है कि तुलसी की बेटी परिधि अपनी माँ की खुशियों को नजर लगा रही है। मिहिर की नाराजगी, तुलसी के लाख प्रयास के बावजूद मिहिर के कठोर तेवर और परिवार में भाइयों की लड़ाई—इन सबका मूल कारण परिधि ही है। मिहिर के रुख से लगता है कि वह तुलसी से दूर रहने का फैसला ले सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या तुलसी अपने पति को वापस पाने के लिए अपनी बेटी परिधि को सबक सिखाएगी, या फिर मिहिर सच में तुलसी से दूर हो जाएगा।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com