-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap After Upcoming Twist Pari Ranvijay Truth Tulsi
KSBKBT 2 में बड़ा ट्विस्ट, 6 साल के लीप के बाद तुलसी के सामने आया रणविजय का सच, परी ने बयां किया दर्द
- Written By: स्नेहा मौर्या
KSBKBT 2 Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि 6 साल के लीप के बाद तुलसी के सामने रणविजय का सच आ जाएगा और परी मां से अपना दर्द भी बयां करेगी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: स्मृति ईरानी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से चौंका रहा है। हाल ही में शो में 6 साल का लीप दिखाया गया है, जिसके बाद कहानी ने पूरी तरह नया मोड़ ले लिया है। लीप के बाद तुलसी और मिहिर की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।
काफी गलतफहमियों और दूरियों के बाद आखिरकार तुलसी और मिहिर ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। बच्चों और परिवार की खुशी के लिए दोनों फिर से साथ आ चुके हैं। इसी बीच पूरा विरानी परिवार एक शादी समारोह में शामिल होता है, जहां तुलसी और मिहिर को एक ही छत के नीचे वक्त बिताना पड़ता है। इस दौरान नॉयना भी उनके साथ मौजूद रहती है, लेकिन तुलसी-मिहिर की नजदीकियां देखकर नॉयना अंदर ही अंदर जलने लगती है।
तुलसी के सामने धीरे-धीरे खुलेंगे परिवार के सच
दूसरी ओर, तुलसी के सामने धीरे-धीरे परिवार के कई कड़वे सच उजागर होने लगते हैं। तुलसी पहले ही जान चुकी है कि ऋतिक के साथ मिताली का व्यवहार बेहद खराब रहा है। मिताली की लगातार बेइज्जती और “लूजर” कहे जाने की वजह से ऋतिक ने आत्महत्या तक की कोशिश कर ली थी। इस दर्दनाक घटना के बाद तुलसी और ज्यादा सतर्क हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुम काली और मोटी हो’, तुम हीरोइन नहीं बन सकती’, बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं समीरा रेड्डी, छलका दर्द
Vijay Thalapathy की फिल्म ने रिलीज से पहले कर दिया धमाल, एडवांस बुकिंग से 40 हजार की कमाई
Border 2 के बाद फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे अहान शेट्टी, विक्रम भट्ट की फिल्म से होगा कमबैक
Christopher Nolan की ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, जानें Day 2 कलेक्शन
अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में एक और बड़ा झटका तब लगता है, जब तुलसी को अपनी बेटी परी के व्यवहार में कुछ गड़बड़ नजर आती है। तुलसी जब परी से पूछती है कि सब ठीक है या नहीं, तो परी खुद को संभाल नहीं पाती। वह फूट-फूटकर रोते हुए तुलसी के गले लग जाती है और अपनी गलती कबूल करती है।
ये भी पढ़ें- अनुपमा में मचा महाबवाल, दिवाकर की एंट्री से भड़की अनुपमा, वसुंधरा की बदतमीजी पड़ेगी भारी
मां के सामने परी बयां करेगी अपना दर्द
परी तुलसी को बताती है कि रणविजय बिल्कुल भी अच्छा इंसान नहीं है। वह न तो उससे प्यार करता है और न ही अपनी बेटी से। रणविजय को सिर्फ पैसों से मतलब है और उसने शादी भी सिर्फ फायदे के लिए की थी। परी का आरोप है कि रणविजय उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, लेकिन अपनी गलती मानते हुए वह अब तक चुप रही।
बेटी की हालत देखकर तुलसी टूट जाती है, लेकिन उसी पल एक मजबूत फैसला भी लेती है। तुलसी तय कर लेती है कि वह किसी भी कीमत पर परी को इस जहरीले रिश्ते से बाहर निकालेगी और रणविजय की सच्चाई सबके सामने लाकर रहेगी।
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 leap after upcoming twist pari ranvijay truth tulsi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इथेनॉल पेट्रोल विवाद: नागपुर में आंदोलनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, तहसील थाने में मामला दर्ज
Jul 19, 2026 | 01:56 PMGadchiroli News: बिना लाइसेंस और टैक्स वाले वाहनों पर RTO का एक्शन, गड़चिरोली में 8 वाहन जब्त
Jul 19, 2026 | 01:56 PMईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार, कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आत्मघाती ड्रोन हमला, मची भारी तबाही
Jul 19, 2026 | 01:52 PMराम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PMमुंबई मेट्रो की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, विक्रोली गोदरेज परिसर तक बनेगा डायरेक्ट फुट ओवर ब्रिज
Jul 19, 2026 | 01:46 PMBank Holidays: 20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट
Jul 19, 2026 | 01:45 PMGiloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक
Jul 19, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM














