-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ksbkbt 2 Spoiler Noina Plan Backfires Tulsi Old Romance With Mihir Returns
KSBKBT 2 Spoiler: नॉयना के प्लान पर फिरा पानी, मिहिर संग लौटेगा तुलसी का पुराना रोमांस
- Written By: सोनाली झा
KSBKBT 2 Update: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। नॉयना का मिहिर और तुलसी को अलग करने का प्लान पूरी तरह फेल हो जाता है, जब हेमंत उसकी चाल बेनकाब कर देता है।

मिहिर संग लौटेगा तुलसी का पुराना रोमांस
KSBKBT 2 Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। शो में जहां एक ओर नॉयना अपनी चालों से मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी अब उसे उसकी औकात दिखाने की तैयारी में है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ढेर सारा ड्रामा, रोमांस और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
अब तक की कहानी में दिखाया गया कि दीवाली के मौके पर नॉयना, तुलसी के घर पहुंचकर दावा करती है कि मिहिर ने उसे प्रपोज किया है। लेकिन तभी हेमंत सच्चाई सामने लाकर नॉयना का गेम खराब कर देता है। हेमंत खुलासा करता है कि यह सब मिहिर और उसका बनाया हुआ प्लान था, ताकि नॉयना की चालें बेनकाब की जा सकें।
मिहिर और तुलसी का पुराना रोमांस लौटेगा
आने वाले एपिसोड में तुलसी, मिहिर से अचानक टकरा जाएगी। इस मुलाकात के दौरान मिहिर, तुलसी को गिरने से बचाने के लिए उसे बाहों में भर लेगा। दोनों के बीच एक प्यारा सा रोमांटिक पल देखने को मिलेगा। तुलसी मिहिर की टांग खींचते हुए पुराने दिनों को याद करेगी, वहीं नॉयना इस सीन को देखकर जल-भुन जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
हेमंत करेगा नॉयना का ब्रेनवॉश
हेमंत अब नॉयना को समझाने की कोशिश करेगा कि मिहिर सिर्फ तुलसी से ही प्यार करता है। लेकिन नॉयना इस बात को मानने से इंकार कर देगी। वह मिहिर को पाने के लिए एक और खतरनाक कदम उठाएगी, मिहिर को ड्रग्स देने की कोशिश। दूसरी तरफ, शादी से पहले अंगद वृंदा की मदद करने की कोशिश करेगा और उसे अपने ऑफिस में नौकरी दिलाने का वादा करेगा। लेकिन तुलसी, अंगद को चेतावनी देगी कि अगर वह वृंदा के करीब गया, तो उसे प्यार हो जाएगा।
ड्रामा और इमोशन से भरपूर नया ट्विस्ट
तुलसी की बात सच साबित होती दिखेगी जब अंगद को एहसास होगा कि वह वाकई वृंदा से प्यार करने लगा है। इसी वजह से वृंदा की शादी फिर से खतरे में पड़ जाएगी। शो के आने वाले एपिसोड्स में एक तरफ तुलसी और मिहिर के बीच पुराना प्यार लौटेगा, वहीं नॉयना की जलन और षड्यंत्र कहानी में बड़ा धमाका लाने वाले हैं। दर्शकों को फिर से मिलेगा उसी पुराने ‘क्योंकि’ वाला इमोशनल कनेक्शन।
Ksbkbt 2 spoiler noina plan backfires tulsi old romance with mihir returns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
Aug 05, 2026 | 07:20 AMHappy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Aug 05, 2026 | 07:18 AM100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
Aug 05, 2026 | 07:09 AMसुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aug 05, 2026 | 07:07 AMAaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Aug 05, 2026 | 07:00 AMलाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














