Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘डायरेक्टर ने मुझे बेच दिया था…’ कास्टिंग काउच पर खुशी मुखर्जी का बड़ा खुलासा

Khushi Mukherjee News: खुशी मुखर्जी ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने खुद खुलासा किया एक डायरेक्टर ने उन्हें प्रोड्यूसर के हाथ बेच दिया था और इसके लिए उसने मोटी रकम ली थी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 15, 2025 | 04:25 PM

खुशी मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Khushi Mukherjee Casting Couch: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अक्सर ग्लैमर और बोल्ड फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन कई एक्ट्रेस कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इसी बीच खुशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, खुशी मुखर्जी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके साथ हैदराबाद में हुई थी, जब एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें धोखे से एक प्रोड्यूसर के पास भेजा और इसके लिए उनसे बिना बताए मोटी रकम भी वसूली।

कास्टिंग काउच पर खुशी मुखर्जी का बड़ा खुलासा

खुशी ने बताया, “डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि एक जरूरी मीटिंग है और वो मुझे एक प्रोड्यूसर से मिलवाना चाहता है। लेकिन बाद में पता चला कि उसने मेरी मीटिंग के लिए उस प्रोड्यूसर से एक लाख रुपये लिए थे। जब मैं वहां पहुंची तो प्रोड्यूसर ने कहा कि तुम्हें मेरे साथ बेड शेयर करना होगा। मैंने तुरंत साफ मना कर दिया और कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी

Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार

YRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा

Cocktail 2 Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’, चौथे दिन भी बरकरार रहा जलवा

ये भी पढ़ें- भारत में छाया ‘सुपरमैन’ का जादू, पहले वीकेंड में ही फिल्म ने की बंपर कमाई

खुशी ने आगे बताया कि उस प्रोड्यूसर ने जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं की, लेकिन उन्होंने मुझे वापस जाने को कह दिया। उन्होंने मेरी मुंबई लौटने की टिकट भी खुद करवाई। लेकिन उस पूरे अनुभव ने मुझे अंदर से तोड़ दिया।

बोल्ड ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स ने निशाने पर चुकी हैं एक्ट्रेस

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर खुशी मुखर्जी को काफी सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि वो पहले भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी एक बोल्ड ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था। साइड कट वाली ड्रेस पहनने पर जब पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया तो हवा में ड्रेस उड़ गई, जिससे उन्हें ट्रोल किया गया।

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी को जमकर फटकार लगाई थी। आपको बता दें कि  खुशी और फलक के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रही है। ऐसे में खुशी का यह साहसी कदम उनके फैन्स और इंडस्ट्री में बदलाव की उम्मीद जगा रहा है।

Khushi mukherjee casting couch revelation hyderabad incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 01:29 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.