Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी
Sunny Deol Border 3 Official Update: फिल्म मेकर निधि दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 3' को बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसकी कहानी साल 1965 के युद्ध के नायक जनरल हरबक्श सिंह के जीवन पर आधारित होगी।
- Written By: यति सिंह
सनी देओल और दिवंगत हरबक्श सिंह(जन.) (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Border 3 Official Announcement: बॉलीवुड के इतिहास में देशभक्ति की जब भी बात होती है, तो डायरेक्टर जेपी दत्ता की कालजयी फिल्म ‘बॉर्डर’ का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। लोगों के दिलों में देशप्रेम का जज्बा जगाने वाली इस फ्रेंचाइजी को लेकर सिनेमाप्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने अब इस सीरीज की तीसरी कड़ी यानी ‘बॉर्डर 3’ को बनाने को लेकर अपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म के अगले हिस्से के ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
बॉर्डर 3 के प्रोजेक्ट को लेकर फिल्म निर्माता निधि दत्ता ने हाल ही में एक जानकारी शेयर करते हुए कहा कि ‘इस फिल्म को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’ की शानदार घोषणा के तुरंत बाद ही जाने-माने प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ मिलकर तीसरे भाग की रूपरेखा भी तैयार कर ली थी। जिसके बाद आने वाले कुछ महीनों के भीतर लोगों को फिल्म बॉर्डर 3 से जुड़ा एक बहुत बड़ा और नया अपडेट सुनने को मिल सकता है।
इस जांबाज फौजी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म बॉर्डर-3
निर्माता निधि दत्ता ने फिल्म बॉर्डर-3 की मूल कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘बॉर्डर 3’ की कहानी भारतीय सेना के जांबाज मिलिट्री लीडर जनरल हरबक्श सिंह की लाइफ पर आधारित होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
निधि दत्ता (JP Films) ने
‘Border 3’,
1965 युद्ध बायोपिक
और एयरफोर्स ड्रामा सहित 5 बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है।
इस लाइनअप में खजाने की खोज पर आधारित 3-पार्ट एडवेंचर फिल्म और ओ.पी. दत्ता पर सीरीज भी शामिल है।🎬🔥 pic.twitter.com/H9NvM7THhE — Deol Dushyant (@MovieTakk) June 22, 2026
फिल्म बॉर्डर-3 में मुख्य रूप से साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध को दिखाया जाएगा, जिसमें जनरल हरबक्श सिंह ने अपनी बहादुरी से देश की रक्षा में एक बेहद अद्वितीय और निर्णायक रोल निभाया था।
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 में लगेगा विवादों का तड़का! शिवांगी से आसिम तक, सामने आए 14 कंटेस्टेंट्स के नाम
सिनेमाघरों में पहले ही मच चुका है तहलका
बार्डर फिल्म की फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार और बेमिसाल रहा है। साल 1997 में आई फिल्म सनी देओल की ‘बॉर्डर’ ने उस दौर में दुनियाभर में करीब 65 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। इसके लंबे समय बाद साल 2026 में अनुराग सिंह के डायरेक्शन में आई ‘बॉर्डर 2’ ने तो सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे।
‘बॉर्डर 2’ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया था। इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स को पूरा भरोसा है कि देशभक्ति का यह जज्बा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहेगा।
