Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cocktail 2 Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’, चौथे दिन भी बरकरार रहा जलवा

Shahid Kapoor Cocktail 2 Day 4 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 4 दिन शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 23, 2026 | 07:21 AM

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cocktail 2 Day 4 Collection: दर्शकों को लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार था, वह बॉक्स ऑफिस पर उतर चुकी है और रिलीज होते ही तहलका मचा रही है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती दिख रही है। सिनेमाघरों में उमड़ रही भीड़ से साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है।

ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सोमवार के कड़े इम्तिहान को बेहद अच्छे नंबरों से पास कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को मजबूत पकड़ बनाए रखी। बीते सोमवार को फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वीकडे होने के बावजूद इतने मजबूत आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है।

4 दिनों में पार किया 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की 4 दिनों की कुल कमाई के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और मेकर्स को खुश करने वाले हैं। फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 53.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन खड़ा कर लिया है। महज 4 दिनों के भीतर 50 करोड़ रुपये की बैरियर को पार कर जाना इस बात का संकेत है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है।

सम्बंधित ख़बरें

सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं

यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस

टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक

यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी धरती पर भी इस तिकड़ी का जादू जमकर बोल रहा है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 83.81 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। दुनिया भर से मिल रहे इस शानदार रिस्पॉन्स को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अगले 2 से 3 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Mukesh Khanna Birthday: शक्तिमान से भीष्म पितामह तक, मुकेश खन्ना ने इन दो किरदारों से घर-घर में बनी अलग पहचान

पुरानी यादों के साथ नए किरदार नई कहानी

साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। उस समय सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की केमेस्ट्री ने धमाल मचाया था। इस बार डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कहानी और पूरी स्टारकास्ट को बदल दिया है, लेकिन डायरेक्शन की कमान उन्होंने खुद संभाली है।

मेकर्स का यह नया प्रयोग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर, कृति और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसा तालमेल बिठाया है कि लोग पुरानी फिल्म की तुलना करने के बजाय ‘कॉकटेल 2’ की नई कहानी को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं।

Cocktail 2 day 4 box office collection shahid kapoor kriti sanon rashmika mandanna monday test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 07:21 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment News
  • Kriti Sanon
  • New Movie
  • Rashmika Mandanna
  • Shahid Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.