YRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा
YRKKH Upcoming Twist: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की तबीयत बिगड़ने लगी है, जहां वह छोटी-छोटी बातें भूलने लगा है और अभिरा उसका यह सच जानकर पूरी तरह हैरान है।
- Written By: यति सिंह
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
YRKKH Spoiler: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। स्टार प्लस के इस फेमस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं।
अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला और अभिनेता रोहित पुरोहित के इस शो में जहां एक तरफ अरमान और अभिरा की लाइफ फिर से पटरी पर लौटती दिख रही थी, वहीं अब मेकर्स कहानी में एक ऐसा नया तूफान लेकर आए हैं जो पूरे पोद्दार परिवार को हिलाकर रख देगा।
अरमान की तबीयत रातों-रात खराब
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड की कहानी में दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि अरमान की अचानक तबीयत खराब हो जाएगी। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था और अरमान अपनी पत्नी अभिरा के साथ मिलकर पूरे घर में पेंट कर रहे है।
सीरियल में इस दौरान दोनों के बीच प्यारी नोकझोंक भी देखने को मिलती है और अभिरा उसे थोड़ा और ज्यादा काम करने के लिए बोलती है।
अरमान की याददाश्त के इस खेल से अभिरा के उड़े होश
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट तब आता है जब मायरा और मुक्ति एक बड़ी मुश्किल में फंस जाती हैं। वे दोनों अचानक एक कार के अंदर लॉक हो जाती हैं और खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
YRKKH Spoiler: दमानी परिवार के अपमान का बदला लेगा कबीर, मायरा से करेगा प्यार का नाटक
लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
Anupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
A mother’s love and fear. The way she managed to get them out of the car.#AbhiraSharma #yrkkh pic.twitter.com/sjLN3otych — Nev (@samy16120) June 22, 2026
दोनों बेटियों की आवाज सुनकर अरमान उनकी मदद करने के लिए कार की चाबी ढूंढने अंदर जाता है, लेकिन जैसे ही अरमान घर के भीतर कदम रखता है, वह पूरी तरह भूल जाता है कि वह अंदर किस काम के लिए आया था।
अपनी तबीयत को लेकर अनजान है अरमान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जब मायरा और मुक्ति अपनी मां अभिरा को बताती हैं कि अरमान ने उनके चिल्लाने के बाद भी कोई मदद नहीं की, तो अभिरा को कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा होता है। वह फौरन अरमान के पास जाती है और उसे सच का सामना कराने का फैसला करती है।
अभिरा अरमान को बताती है कि वह आजकल बहुत छोटी-छोटी चीजें भूलने लगा है, यहां तक कि वह खाना बनाना भी भूल जाता है। जब अभिरा उसे दोबारा डॉक्टर से अपना चेकअप कराने के लिए बोलती है, तो अरमान खुद अपनी इस हालत को देखकर हैरान रह जाता है।
ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram Day 4: चौथे दिन भी दर्शकों का मिला साथ, बॉक्स ऑफिस पर कायम है सामंथा का जलवा
धोखेबाज ऋषभ की सबके सामने खुलेगी पोल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में पोद्दार हाउस में एक और बड़ा धमाका होने वाला है। पोद्दार परिवार की आंखों में धूल झोंक रहे ऋषभ का असली चेहरा अब सबके सामने आने वाला है। मुक्ति की सूझबूझ और अरमान की आखिरी कोशिशों से ऋषभ का झूठ पकड़ा जाएगा।
सबके सामने ऋषभ खुद अपना गुनाह कबूल कर लेगा, जिसके बाद दिशा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस धोखे के सामने आने से बुआ सा को भी भारी शर्मिंदा होना पड़ेगा और घर की मुखिया कावेरी पोद्दार एक बार फिर अरमान पोद्दार को सम्मान के साथ घर वापस लौटने का आदेश देंगी।
