नए साल पर खेसारी लाल यादव का बड़ा धमाका, ‘बुलबुल’ में नीलम गिरी संग दिखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री
Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव नए साल पर अपने धमाकेदार गाने ‘बुलबुल’ के साथ लौट रहे हैं। इस गाने में बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी भी नजर आएंगी। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhojpuri New Year Release Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नए साल 2026 की शुरुआत को खास बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने जबरदस्त गानों और फिल्मों से लगातार रिकॉर्ड तोड़ने वाले खेसारी एक बार फिर फैंस के लिए नया सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। इस बार उनके साथ नजर आएंगी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री पहले ही लोगों का ध्यान खींच रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी।
नए साल पर आएगा ‘बुलबुल’ का तूफान
खेसारी लाल यादव ने अपने अपकमिंग गाने ‘बुलबुल’ की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने गाने की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है। खेसारी के मुताबिक यह गाना 2 जनवरी सुबह 7 बजे Sur Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
पोस्ट में खेसारी ने भोजपुरी अंदाज में लिखा कि नया साल, नया धमाका और इस बार कुछ बेहद खास होने वाला है। उन्होंने फैंस से सवाल भी किया कि क्या वे इस रोमांचक गाने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
नीलम गिरी संग दिखेगी नई जोड़ी
इस गाने में खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की जोड़ी दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा में है। वीडियो की झलक में दोनों की शानदार केमिस्ट्री साफ नजर आती है। नीलम गिरी, जो हाल ही में बिग बॉस 19 में अपने अंदाज से सुर्खियों में रहीं, अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
जैसे ही ‘बुलबुल’ की झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि, “भैया तो आखिरी सांस तक धमाल मचाएंगे।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पवन भैया को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार खेसारी भैया होंगे।” इसके अलावा कई फैंस ने प्यार जताते हुए “खेसारी भैया, लव यू” जैसे कमेंट्स भी किए।
ये भी पढ़ें- Govinda: जब मुंबई की लोकल ट्रेन से गिर गए थे गोविंदा, घबराकर चिल्लाने लगी थी अभिनेता की मां
हिट की गारंटी बन चुके हैं खेसारी
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिनके नाम से ही गाने हिट माने जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बुलबुल’ रिलीज के बाद यूट्यूब और सोशल मीडिया पर क्या नया रिकॉर्ड बनाता है।
