Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी

Alliance Reality Show: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गुस्से में कुशल ने वंशज को धमकी देते हुए 'बच्चों को सबक सिखाना जरूरी है' कहा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 02, 2026 | 11:13 PM

कुशल टंडन और वंशज सिंह (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alliance Reality Show Update: अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘अलायंस’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में अभिनेता और सांसद रवि किशन के शो से बाहर होने के बाद जहां कंटेस्टेंट्स भावुक नजर आए, वहीं अब शो का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। नए एपिसोड में कंटेस्टेंट कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हालिया एपिसोड में किसी मुद्दे को लेकर कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। उम्र के अंतर का जिक्र करते हुए कुशल ने वंशज को बेटा कहकर संबोधित किया और गुस्से में उन्हें सबक सिखाने जैसी बातें भी कहीं। इतना ही नहीं, बहस के दौरान कुशल ने पायल गेमिंग का नाम लेते हुए कहा कि जब बच्चे बदतमीजी करते हैं, तो उन्हें सबक सिखाना जरूरी होता है।

वंशज सिंह ने भी दिया जवाब

कुशल टंडन की बातों का जवाब देते हुए वंशज सिंह भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग उनसे डरने लगे हैं और यही वजह है कि लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वंशज का यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। दर्शकों के बीच दोनों कंटेस्टेंट्स की यह तकरार खूब सुर्खियां बटोर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा

शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप

Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

होस्ट कुणाल खेमू ने दी चेतावनी

मामला बढ़ता देख शो के होस्ट कुणाल खेमू को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कुशल टंडन को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शो के नियमों के तहत किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा या मारपीट की अनुमति नहीं है। कुणाल ने सभी कंटेस्टेंट्स को संयम बनाए रखने और खेल की भावना से आगे बढ़ने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें- Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा

आने वाले एपिसोड पर टिकी नजरें

रियलिटी शोज़ में बहस और टकराव दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाते हैं, लेकिन जब मामला धमकी और व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच जाए तो माहौल गंभीर हो जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच बढ़ती यह दुश्मनी आगे किस मोड़ पर पहुंचती है और क्या शो के मेकर्स इस विवाद को शांत कर पाते हैं या नहीं। ‘अलायंस’ 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

Kushal tandon vanshaj singh kunal khemu alliance reality show update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:13 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.