Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप

Shilpa Shetty Show: शिल्पा शेट्टी के कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' के पहले सीजन के विजेता कुशल तंवर और उनकी मां बने हैं। ग्रैंड फिनाले में शानदार थ्री-कोर्स मील बनाकर उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 02, 2026 | 10:15 PM

शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो 'मां है ना' में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shilpa Shetty Show Maa Hai Na Winner: शिल्पा शेट्टी के होस्ट किए गए कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ के पहले सीजन को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। जी5 पर प्रसारित इस फैमिली एंटरटेनमेंट शो में कुशल तंवर और उनकी मां की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ उन्हें सिर्फ शो की चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं मिली, बल्कि इनाम के तौर पर मां-बेटे की इस जोड़ी को मिस्र के खूबसूरत शहर काहिरा की शानदार ट्रिप भी दी गई।

‘मां है ना’ के ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट्स के सामने सबसे कठिन कुकिंग टास्क रखा गया। सभी प्रतिभागियों को एक परफेक्ट थ्री-कोर्स मील तैयार करना था। मेन्यू में पनीर टिक्का, पराठा और जलेबी जैसी डिश शामिल थीं। इस चुनौती में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि प्रेजेंटेशन, टाइम मैनेजमेंट और मां-बेटे के बीच तालमेल की भी परीक्षा थी।

शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ

कुशल तंवर और उनकी मां ने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह चुनौती पूरी की। उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद शो की होस्ट शिल्पा शेट्टी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं। उन्होंने खाने को माइंड-ब्लोइंग बताते हुए कहा कि दिखने में भी अच्छा, स्वाद में भी अच्छा और सुनने में भी अच्छा। शिल्पा की यह तारीफ फिनाले का सबसे खास पल बन गई।

सम्बंधित ख़बरें

Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल

‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

जीत के बाद छलक पड़े कुशल तंवर के जज्बात

ट्रॉफी जीतने के बाद कुशल तंवर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है। कुशल ने कहा कि ‘मां है ना’ का पहला सीजन जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरी मां की है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। इस शो ने मुझे यह एहसास कराया कि मां का प्यार और उनका त्याग किसी भी सफलता से बड़ा होता है।

ये भी पढ़ें- Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी

परिवार और प्यार से जुड़ा रहा शो का सफर

‘मां है ना’ सिर्फ एक कुकिंग रियलिटी शो नहीं था, बल्कि मां और बच्चों के रिश्ते, उनके प्यार, संघर्ष और साथ को सेलिब्रेट करने वाला मंच भी था। पूरे सीजन में सेलिब्रिटी मांओं और उनके बच्चों ने अपनी कुकिंग स्किल्स के साथ-साथ इमोशनल बॉन्डिंग से भी दर्शकों का दिल जीता।

Shilpa shetty show maa hai na winner kushal tanwar mother zee5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 10:15 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shilpa Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.