-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khesari Lal Yadav And Pawan Singh Wished Akhilesh Yadav On His Birthday
अखिलेश यादव के बर्थडे पर खेसारी लाल और पवन सिंह ने लुटाया प्यार, यूं किया विश
- Written By: स्नेहा मौर्या
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अखिलेश यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्मी सितारे भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने दिल से अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
अखिलेश यादव के बर्थडे पर खेसारी लाल ने लुटाया प्यार
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन विश किया और एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे बड़े भईया श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भईया, आपका साथ हमेशा हौसला देता है और आपकी बातें दिल को छू जाती हैं। बाबा भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। आपका स्नेह यूं ही बना रहे।”
सम्बंधित ख़बरें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
हालांकि, खेसारी लाल यादव ने पहले भी कई बार अपने पोस्ट्स के जरिए अखिलेश यादव के प्रति अपने सम्मान को जाहिर किया है और वो उन्हें ‘बड़ा भाई’ मानते हैं और कई सार्वजनिक मंचों पर उनके साथ नजर आ चुके हैं। इससे पहले खेसारी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश यादव के पिता, मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर भी पोस्ट साझा किया था और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
पवन सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को किया जन्मदिन विश
इसके अलावा पवन सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
@yadavakhileshजी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।
Ticket lene ka Prayas Kiya ja raha hai acchi baat Lage rahiye https://t.co/PmppJ7Noff — Ashish Yadav (@AshishY28007623) July 1, 2025
आपको बता दें, 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। उन्होंने सैफई और इटावा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से एमटेक किया।
ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला की मौत से डरीं राखी सावंत, बोलीं- ‘अब मैं भूखी नहीं रहूंगी…’
राजनीति में आने के बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को नई दिशा दी और युवा नेताओं के बीच खास पहचान बनाई। उन्होंने 1999 में डिंपल यादव से शादी की और अब उनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम अदिति, अर्जुन और टीना यादव है।
Khesari lal yadav and pawan singh wished akhilesh yadav on his birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












