- Hindi News »
- Entertainment »
- Kgf Actor Harish Rai Passed Away Yash Emotional Last Rites Video Viral
‘केजीएफ’ फेम हरीश राय को अंतिम विदाई देने पहुंचे यश, यूं एक्टर को देख फूट-फूटकर रोने लगा बेटा
Harish Rai Funeral: ‘केजीएफ’ फेम एक्टर हरीश राय का 63 की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन पर यश पहुंचे, जहां उन्हें देखकर हरीश का बेटा फूट-फूटकर रोने लगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

हरीश राय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yash Emotional Harish Rai Last Rites: बीते दिन कन्नड़ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई थी। मशहूर एक्टर हरीश राय, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ में यश के साथ दमदार किरदार निभाया था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 वर्षीय हरीश राय बीते कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
दरअसल, ‘केजीएफ’ में हरीश राय ने ‘चाचा’ नाम का यादगार किरदार निभाया था, जो रॉकी भाई यानी यश के बेहद करीब था। हरीश की परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
हरीश राय के अंतिम दर्शन पर पहुंचे यश
शुक्रवार को हरीश राय के अंतिम दर्शन के लिए कई सेलेब्स पहुंचे, जिनमें उनके को-स्टार यश भी शामिल थे। वायरल वीडियो में यश अपने साथी कलाकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नजर आए। इस मौके पर यश बेहद भावुक दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हरीश राय का बेटा यश को देखता है, वह रोने लगता है और गले लगकर अपनी भावनाएं व्यक्त करता है। यश उसे शांत करवाते हुए सांत्वना देते नजर आते हैं। यह दृश्य हर फैन के दिल को छू गया।
सम्बंधित ख़बरें
Do Deewane Seher Mein Review: कमजोर कहानी और सुस्त रफ्तार ने बिगाड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर का खेल
The 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
Anupama Spoiler: टीना के घर चोरी-छिपे घुसी अनुपमा, बापूजी के साथ रचा मास्टर प्लान, परिवार को सिखाएगी सबक
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
. @TheNameIsYash Boss expressed his condolences and paid last respects to Harish Roy 🙏 pic.twitter.com/DQEfldei5n — Shashi Yashᵀᵒˣᶦᶜ (@ShashiYash20) November 6, 2025
करीब 30 साल के करियर में हरीश राय ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ से मिली है। उन्होंने फिल्म में रॉकी भाई के मेंटर जैसे किरदार को निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया।
ये भी पढ़ें- Haq Movie Review: यामी गौतम हैं फिल्म की जान, पर्दे पर इमोशन जगाने में कमजोर पड़ी फिल्म
फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस ने भी श्रद्धांजलि
फिलहाल उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यश के फैन पेज से लेकर कई फिल्मी सितारों ने हरीश के साथ की यादें साझा कीं और लिखा कि “उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।” वहीं, ‘केजीएफ’ फेम हरीश राय का यूं अचानक चले जाना साउथ सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके निभाए किरदार और अभिनय की गहराई हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी।
Kgf actor harish rai passed away yash emotional last rites video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कम बजट में लंबी रेंज वाली SUV, ₹9.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch EV Facelift, अब 468KM तक चलेगी
Feb 20, 2026 | 02:32 PMDo Deewane Seher Mein Review: कमजोर कहानी और सुस्त रफ्तार ने बिगाड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर का खेल
Feb 20, 2026 | 02:24 PMजालना मनपा की पहली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को प्राथमिकता; रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:20 PMकिसानों और युवाओं के लिए बड़ी खबर: क्या AI से बदल जाएगी मध्य प्रदेश की तकदीर?
Feb 20, 2026 | 02:19 PMजालना: दोस्त बना धोखेबाज, तीन गुना रिटर्न का झांसा, निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:09 PMThe 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
Feb 20, 2026 | 02:09 PMबोर्ड की सख्ती पर भड़के शिक्षक! नकल के लिए केंद्र संचालकों पर निलंबन की तलवार; संगठनों ने खोला मोर्चा
Feb 20, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM












