नहीं रहीं सुजैन खान की मां जरीन, जया बच्चन से लेकर शबाना आजमी तक अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे

Zarine Khan Death: एक्टर संजय खान की पत्नी और सुजैन-जायद खान की मां जरीन खान का निधन हो गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स सुजैन के घर पहुंच रहे हैं।
Sussanne Khan Mother Passes Away
सुजैन खान की मां का निधन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sussanne Khan Mother Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन हो गया है। जरीन खान, जोकि सुजैन खान और जायद खान की मां थीं, लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। परिवार के करीबियों के अनुसार, उनका निधन गुरुवार देर रात हुआ।

ऐसे में जरीन खान के निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स सुजैन खान और जायद खान को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे रहे हैं। इनमें जया बच्चन, श्वेता बच्चन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, रोहित रॉय, भाग्यश्री, और जोया अख्तर जैसे कई नामी सितारे शामिल थे।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा सुजैन के पहुंचीं घर

इस दौरान ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी सुजैन के घर पहुंचीं और इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ रहीं। शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ जरीन खान के निधन से visibly भावुक नजर आए। वहीं, जया बच्चन बेटी श्वेता संग पहुंचीं और सुजैन को गले लगाकर ढांढस बंधाया।

जानकारी के मुताबिक, जरीन खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4 बजे किया जाएगा। उन्हें मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं, उनकी प्रेयर मीट सोमवार को JW मैरियट होटल, मुंबई में रखी जाएगी, जहां बॉलीवुड के कई और दिग्गजों के आने की उम्मीद है।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स थे संजय खान और जरीन खान

आपको बता दें, जरीन खान न सिर्फ संजय खान की पत्नी थीं, बल्कि अपने समय में एक जानी-मानी सोसाइट और सोशल पर्सनालिटी भी थीं। वे हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं और सुजैन खान व जायद खान के करियर में भी एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम रही हैं। साथ ही संजय खान और जरीन खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में से एक रही है। दोनों के चार बच्चे हैं , सुजैन खान, जायद खान, सिमोन अरोड़ा और फराह खान अली।

फिलहाल इस खबर से पूरे परिवार को इस समय गहरे सदमे से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर जरीन खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और संजय खान परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं। इंडस्ट्री ने एक और गरिमामयी शख्सियत खो दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com