KBC 17 कंटेस्टेंट ने की अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी, सुनकर हैरान रह गए बिग बी

Amitabh Bachchan: कौन बनेगा करोड़पति 17 में कंटेस्टेंट आदित्य जोशी की बात सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। दरअसल कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी कर दी।
KBC 17 कंटेस्टेंट ने की अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी, सुनकर हैरान रह गए बिग बी
अमिताभ बच्चन जन्म कुंडली की बात सुनकर हुए हैरान, KBC 17 कंटेस्टेंट ने की भविष्वाणी
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Amitabh Bachchan Janam Kundali: अमिताभ बच्चन इस समय टीवी के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 में नजर आ रहे हैं। वो शो को होस्ट करते हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी कई बार मजेदार बातचीत होती है। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं आदित्य जोशी जिन्होंने केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के भविष्यवाणी कर दी, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट पर आपकी जन्म कुंडली उपलब्ध है। यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं।

सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कौन बनेगा करोड़पति 17 का ताजा प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो बेहद मजेदार है क्योंकि इसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की हैरानी का ठिकाना नहीं रहता है। जब हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट उनको लेकर भविष्यवाणी करता है।

यहां देखें वीडियो

कंटेस्टेंट की क्वलीफिकेशन से हैरान हुए अमिताभ बच्चन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट आदित्य जोशी की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकर हैरान रह जाते हैं। वह आदित्य से कहते हैं कि आपके पास इतना ज्ञान है और इतना ज्ञान पाने के बाद आप केबीसी में क्या कर रहे हैं?

अमिताभ ने पूछा अपना फ्यूचर

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि आप इतनी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट आदित्य जोशी ने क्रिमिनोलॉजी, एस्ट्रोलॉजी और इजिप्टोलॉजी की भी पढ़ाई की है। एस्ट्रोलॉजी के बारे में सुनकर अमिताभ बच्चन की दिलचस्पी कंटेस्टेंट में बढ़ गई, उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य के बारे में बताइए। हमारा सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा? तो आदित्य जोशी ने कहा बहुत बढ़िया सर। बिल्कुल। यह सुनकर अमिताभ बच्चन ने पूछा आपको कैसे पता है हमारा ठीक-ठाक होगा तो उन्होंने कहा हम स्टडी करते हैं तो हमें चार्ट मिलता है, जिससे हमें काफी लोगों के बारे में सब कुछ पता होता है, तभी उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट पर अमिताभ बच्चन की भी जन्म कुंडली मौजूद है। अमिताभ हैरानी से उन्हें दखते रह जाते हैं।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com