‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

Khosla Ka Ghosla 2 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी की वापसी देखने को मिलेगी। यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Anupam Kher Boman Irani film sequel Khosla Ka Ghosla 2 release date
खोसला का घोसला 2 की घोषणा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: साल 2006 में रिलीज हुई कल्ट कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब लगभग 20 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल खोसला का घोसला 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘खोसला का घोसला 2’ इस साल 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिससे इसे त्योहार का भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

पोस्टर के साथ हुई आधिकारिक घोषणा

तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में लिखा था कि कल्ट क्लासिक रिटर्न्स खोसला का घोसला 2, 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं, जबकि इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने शेयर की थी शूटिंग की झलक

इस साल जनवरी में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है और पूरी टीम ने शानदार काम किया है। वीडियो में अनुपम खेर अपने लोकप्रिय किरदार खोसला के अंदाज में नजर आए थे। उनके इस पोस्ट के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई थी।

2006 की फिल्म बनी थी सुपरहिट

गौरतलब है कि 2006 में रिलीज हुई खोसला का घोसला को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म अपनी हल्की-फुल्की कहानी और शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों की पसंदीदा बन गई थी। फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार और प्रॉपर्टी स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसे बेहद मजेदार अंदाज में दिखाया गया था। इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​विनय पाठक, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com