बढ़ती उम्र के कारण बदली अमिताभ बच्चन की दिनचर्या, कपड़े पहनना भी मुश्किल, एक्टर को डाक्टर ने दी सलाह

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने हेल्थ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती उम्र के कारण बदली अमिताभ बच्चन की दिनचर्या, कपड़े पहनना भी मुश्किल, एक्टर को डाक्टर ने दी सलाह
अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी अपनी फिल्मों और पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केबीसी 17 की शानदार शुरुआत की है और इस शो को लेकर वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ और बढ़ती उम्र की चुनौतियों पर खुलकर बात की है।

83 वर्ष के पड़ाव की ओर बढ़ रहे अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा कि अब उनका शरीर धीरे-धीरे अपना संतुलन खोने लगा है। पहले जो काम बेहद आसानी से हो जाते थे, अब उन्हें करने के लिए भी दिमाग का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों में दिक्कत आती है, लेकिन वह खुद को फिट रखने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं।

बढ़ती उम्र से परेशान हुए बिग बी

बिग बी ने बताया कि उनका दिन अब दवाइयों और एक्सरसाइज से तय होता है। वह रोजाना जिम में मोबिलिटी एक्सरसाइज और योगासन का अभ्यास करते हैं, जिससे उनके हेल्थ पर कोई दिक्कते ना हो। उन्होंने कहा कि “पहले मुझे लगता था कि पुरानी आदतें आसानी से दोबारा शुरू की जा सकती हैं, लेकिन अब समझ आया है कि एक दिन का भी ब्रेक लंबे समय तक असर डाल देता है।”

अपने ब्लॉग में उन्होंने डॉक्टर की सलाह का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अब उन्हें डॉक्टर ने पैंट बैठकर पहनने की सलाह दी है क्योंकि खड़े होकर ऐसा करने से बैलेंस बिगड़ सकता है और गिरने का खतरा बढ़ जाता है। बिग बी ने मजाकिया लहजे में लिखा कि शुरुआत में उन्हें यह सलाह काफी अजीब और हंसाने वाली लगी थी, लेकिन अब उन्हें अहसास हो गया है कि डॉक्टर बिल्कुल सही थे।

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

अमिताभ बच्चन ने योग और श्वास अभ्यास को बेहद जरूरी बताया और कहा कि उम्र बढ़ने के साथ इनका महत्व और भी ज्यादा हो जाता है। उन्होंने फैंस को भी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन को आखिरी बार दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था और इन दिनों अभिनेता केबीसी 17 में दिखाई दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com