कविता कृष्णमूर्ति की संगीत जगत में गोल्डन जुबली, रफी और लता के बाद गाए सबसे अधिक गीत

कविता कृष्णमूर्ति ने संगीत जगत में 50 साल पूरा कर लिया है। उनकी गोल्डन जुबली के मौके पर एक विशेष संगीत समारोह में वह खास प्रस्तुति पेश करने वाली हैं। कविता का नाम सबसे अधिक गाना गाने वालों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
Kavita Krishnamurti Celebrate Golden jubilee In Mumbai at The Factor Concert
Updated on

मुंबई: कविता कृष्णमूर्ति को संगीत जगत में 50 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर वह मुंबई में आयोजित एक विशेष संगीत समारोह में खास प्रस्तुति पेश करने वाली है। 'द फैक्टर' नाम के इस संगीत समारोह में कविता कृष्णमूर्ति के संगीत जगत के 50 साल के जर्नी को दिखाया जाएगा। कविता कृष्णमूर्ति के नाम संगीत जगत में सबसे अधिक गीत गाने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि कविता कृष्णमूर्ति ने करीब 28 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। 28 हजार से अधिक गीत गाने वाले गायको में मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर का नाम ही शामिल है और अब उसी कड़ी में कविता कृष्णमूर्ति का नाम भी जुड़ गया है।

गायिका कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम संगीत जगत में अपने पांच दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां एक विशेष संगीत समारोह में प्रस्तुति देंगी। कविता को उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 28 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किये हैं, जो उन्हें भारतीय संगीत के इतिहास के सबसे सम्मानित और पसंदीदा कलाकारों में से एक बनाते हैं। ‘द के फैक्टर' नामक इस संगीत समारोह में कविता अलग-अलग तरह के अपने प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति देंगी, जिनमें से अधिकतर गाने बॉलीवुड के होंगे। हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, प्यारेलाल शर्मा, एआर रहमान, जावेद अख्तर और अन्य हस्तियों सहित कई प्रसिद्ध कलाकार और संगीतकार कविता के साथ मंच और पुरानी यादें साझा करेंगे। हिंदी सिनेमा में कविता के गाये कुछ प्रसिद्ध गानों में ‘कोई मिल गया', ‘धीमे-धीमे', ‘इश्क बिना', ‘के सरा सरा' और ‘आज मैं ऊपर' शामिल हैं।

फिल्म खामोशी के गीत 'आज मैं ऊपर आसमां नीचे' को कविता कृष्णमूर्ति ने ही अपनी आवाज दी थी। इस गीत ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाया था। कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म कादंबरी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने।'आएगा आने वाला' गीत गाया था। जिसे उस्ताद विलायत अली खान ने कंपोज किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com