- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Replaced By Vikrant Massey In Dostana 2 Film
कार्तिक आर्यन का पत्ता कटने के बाद विक्रांत मैसी के हाथ लगी दोस्ताना 2, जल्द शुरू होगा फिल्म का निर्माण
Kartik Aaryan Replaced By Vikrant Massey: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' कार्तिक आर्यन के साथ विवाद के बाद बंद कर दी गई थी। अब विक्रांत मैसी की फिल्म एंट्री हुई है।
- Written By: अनिल सिंह

कार्तिक आर्यन के बाद विक्रांत मैसी के हाथ लगी दोस्ताना 2
Vikrant Massey In Dostana 2: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक आर्यन का पत्ता कटने के बाद फिल्म में विक्रांत मैसी की एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म निर्माता की पहली पसंद बन गए हैं। करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी अहम भूमिका में नजर आने वाले थे। लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच क्रिएटिव आइडियाज को लेकर विवाद पैदा हो गया था। जिसकी वजह से दोनों के बीच मतभेद आ गया। कार्तिक आर्यन के हाथ से फिल्म चली गई और फिल्म के निर्माण पर भी रोक लग गई थी।
करीब 2 साल के बाद अब दोस्ताना 2 के बारे में बड़ी अपडेट सामने आई है, मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि प्रोडक्शन हाउस रोम कोम को दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा है। लक्ष्य लालवानी फिल्म में बने रहेंगे, जबकि कार्तिक आर्यन की जगह अब विक्रांत मैसी प्रोड्यूसर की पहली पसंद बन गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माता को फिल्म के लिए एक ऐसे एक्टर की जरूरत थी, जो केमिस्ट्री और गंभीर किरदार को बखूबी निभा सके, विक्रांत उस किरदार के हिसाब से बिल्कुल सही पसंद हैं।
ये भी पढ़ें- रेड 2 ने रख ली अजय देवगन और बॉलीवुड की लाज, फिल्म 100 करोड़ के क्लब में कब होगी शमिल?
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर
साल 2021 में धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट में यह बताया गया था कि दोस्ताना 2 फिल्म क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से रोक दी गई है। उसके बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच मतभेद की खबरों ने तेजी से सुर्खियां बटोरी थी। समय के साथ दोनों के बीच विवाद खत्म हो चुका है, दोनों अब एक साथ फिल्म करते हुए नजर आ रहे हैं, कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म नागजिला के लिए काम शुरू करने वाले हैं। भले ही दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया और लेकिन दोस्ताना में कार्तिक आर्यन की वापसी नहीं हुई है। धर्मा प्रोडक्शन बनने वाली कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला अगले साल नाग पंचमी पर रिलीज होगी।
Kartik aaryan replaced by vikrant massey in dostana 2 film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














