- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Raid 2 Box Office Collection Day 6 Campare With Hit 3 And Retro
Raid 2: रेड 2 ने रख ली अजय देवगन और बॉलीवुड की लाज, फिल्म 100 करोड़ के क्लब में कब होगी शमिल?
Raid 2 Box Office Collection Day 6:अजय देवगन की रेड 2 फिल्म ने अजय देवगन और बॉलीवुड दोनों की लाज रख ली है। आइए जानते हैं छठे दिन फिल्म ने कितने का कारोबार किया और 100 करोड़ के क्लब में यह फिल्म कब शामिल होगी?
- Written By: अनिल सिंह

Raid 2 Box Office Collection Day 6: साल 2025 में अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्मों में सिर्फ विक्की कौशल की ‘छावा’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ फिल्म ही बॉलीवुड की लाज बचाने में कामयाब हुई है। विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। तो वहीं अजय देवगन की ‘रेड 2’ फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 6 दिन में फिल्म ने 80 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म का बजट 40 से 50 करोड़ के आसपास था। फिल्म अपना बजट वसूल चुकी है। यह फिल्म आने वाले वक्त में सुपरहिट फिल्म साबित हो सकती है।
साल 2025 में साउथ सिनेमा से भी अब तक कई फिल्में रिलीज हुई। लगभग सभी फिल्मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साउथ की फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 2025 में रिलीज हुई फिल्में फिसड्डी साबित हुई है। इसी साल के शुरुआत में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई थी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘रेड 2’ फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड और अजय देवगन दोनों के लिए संजीवनी का काम कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Tilak Varma को Vijay Deverakonda ने चटा दी धूल, क्रिकेट नहीं इस खेल में माहिर निकले एक्टर
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के साथ संजय दत्त की भूतनी और साउथ की दो फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ रिलीज हुई थी। भूतनी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। तो वहीं हिट 3 और रेट्रो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। 60 करोड़ के बजट में बनी ‘हिट 3’ फिल्म ने अब तक 57 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं 65 करोड़ के बजट में बनी रेट्रो फिल्म भी अब तक 48 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इन दोनों फिल्म के मुकाबले अजय देवगन की ‘रेड 2’ काफी आगे निकल गई है। अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने 6 दिन के भीतर 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। छठे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म चार करोड़ का कारोबार कर चुकी थी।
Ajay devgn raid 2 box office collection day 6 campare with hit 3 and retro
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














