पाकिस्तान को 'कॉकरोच' बोलने वाली कंगना रनौत ने मोर के साथ किया डांस, बोलीं- जीने के लिए मकसद जरूरी

Kangna Ranaut: भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को लेकर कंगना रनौत ने पाकिस्तान को कॉकरोच बता दिया था, इसी बीच उनका मोर के साथ डांस वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Kangna Ranaut Dance with peacock and plucked Mango from tree in Jaipur
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बोलीं कंगना, जीने का होना चाहिए खास मकसद
Published on: 
Updated on: 

Kangna Ranaut: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर कंगना रनौत ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान को उन्होंने कॉकरोच तक बता दिया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों से भरा मक्कार और घटिया मुल्क बताया और यह भी कहा कि इसे तो नशे से ही मिटा देना चाहिए। लेकिन अब वह मोर के साथ नाचते हुए और पेड़ से आम तोड़ते हुए नजर आ रही हैं। जयपुर से कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो कुदरत की खूबसूरती का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को जीवन में खास मकसद होने की सलाह भी दी है।

कंगना ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि वह एक भव्य इमारत के पास है वहां मौजूद मोर नाच रहा है। मोर को देखकर कंगना भी डांस करने लगती हैं। वहीं वीडियो में अचानक सीन बदलता है और वह आम के पेड़ से आम तोड़ने लगती हैं। उन्होंने घास पर चलते हुए भी वीडियो साझा किया है। वीडियो को देखकर आप यह अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि वह इस समय कुदरती खूबसूरती का लुत्फ उठा रही हैं। वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया है, एक यूजर में लिखा है जयपुर में आपका स्वागत है।

कंगना रनौत के काम की अगर बात करें तो वह अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहीं। इस फिल्म को लेकर उनका काफी विरोध भी किया गया। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इस वजह से यह फिल्म सुर्खियों में भी बनी रही। कंगना मौजूदा राजनीति में भी सक्रिय है। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हैं और वह राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर विचार रखने के लिए पहचानी जाती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com