-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kailash Kher Gwalior Concert Stopped Audience Misbehavior Video
‘जानवरगिरी मत करिए…’ ग्वालियर में बेकाबू भीड़ पर भड़के कैलाश खेर, बीच में रोका कॉन्सर्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kailash Kher Concert Video: अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कैलाश खेर ग्वालियर में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे, लेकिन दर्शकों के हुड़दंग से नाराज होकर उन्होंने बीच में ही अपना शो रोक दिया।

ग्वालियर में कैलाश खेर का फूटा गुस्सा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kailash Kher Stops His Concert Midway: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर मशहूर सिंगर कैलाश खेर को परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया। 25 दिसंबर की रात हुए इस ग्रैंड कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
दरअसल, शुरुआत में कॉन्सर्ट का माहौल शानदार था और कैलाश खेर अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे थे। लेकिन शो के बीच अचानक हालात बिगड़ गए। जब सिंगर ने दर्शकों से संयम बनाए रखने की अपील की, तो कुछ लोग बैरिकेड्स कूदकर स्टेज की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई।
कैलाश खेर का बीच कॉन्सर्ट में फूटा गुस्सा
इस पूरे घटनाक्रम से कैलाश खेर बेहद नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर साफ कहते नजर आ रहे हैं, “अगर कोई भी हमारे इंस्ट्रूमेंट्स और इक्विपमेंट्स के पास आया तो हम शो बंद कर देंगे। हमने आपकी इतनी प्रशंसा की और आप जानवरगिरी कर रहे हैं। प्लीज जानवरगिरी मत करिए।” उनकी आवाज और शब्दों से उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
भोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
पुलिस से की सुरक्षा की अपील
हालात बिगड़ते देख कैलाश खेर ने वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों से भी अपील की कि कलाकारों और स्टेज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दर्शकों से सभ्य व्यवहार करने की गुजारिश की, ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया जा सके।
हालांकि, बार-बार समझाने के बावजूद भीड़ पर काबू नहीं पाया जा सका। स्टेज के पास लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही, जिससे सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया। आखिरकार, स्थिति को देखते हुए कैलाश खेर ने बीच में ही अपना परफॉर्मेंस रोकने का फैसला किया और मंच छोड़कर चले गए।
ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर तंज, बोले- इंडस्ट्री को हजम नहीं हो रही धुरंधर की कामयाबी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग सिंगर के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ दर्शकों के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और अनुशासन कितना जरूरी है।
Kailash kher gwalior concert stopped audience misbehavior video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












