‘The 50’ में हाथापाई, अरबाज पटेल ने प्रिंस नरूला को मारा थप्पड़, शो से हुए बाहर, निक्की तंबोली बनीं वजह

The 50 Fight Controversy: द 50 में बड़ा विवाद सामने आया जब अरबाज पटेल ने कथित तौर पर प्रिंस नरूला को थप्पड़ मार दिया। विवाद की वजह निक्की तंबोली से जुड़ी बॉडी शेमिंग बताई जा रही है।
The 50 when Arbaaz Patel allegedly slapped Prince Narula
प्रिंस नरूला को अरबाज पटेल ने थप्पड़ मारा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Arbaaz Patel Slapped Prince Narula: रियलिटी शो द 50 इन दिनों जबरदस्त ड्रामे की वजह से चर्चा में है। कभी चौंकाने वाले एलिमिनेशन तो कभी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब खबर है कि कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को शो से बाहर कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर प्रिंस नरूला को थप्पड़ मार दिया। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के बीच तीखी झड़प नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तब हुई जब निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड और शो के कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को बताया कि प्रिंस नरूला ने उनकी बॉडी शेमिंग की है। यह सुनते ही माहौल गरमा गया। पहले निक्की और प्रिंस के बीच बहस हुई, फिर अरबाज भी इस झगड़े में कूद पड़े। बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

अरबाज ने प्रिंस को मारा थप्पड़

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अरबाज ने अपना आपा खो दिया और प्रिंस को थप्पड़ मार दिया। सेट पर मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स ने तुरंत बीच-बचाव किया। शो के नियमों के मुताबिक हिंसा की सख्त मनाही है। ‘लायन’ के नाम से मशहूर शो के होस्ट पहले भी साफ कर चुके हैं कि उनके महल में किसी भी तरह की फिजिकल फाइट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी नियम के उल्लंघन के चलते अरबाज को शो छोड़ने का निर्देश दिया गया।

भावुक हो गई थी निक्की तंबोली

यह पहला मौका नहीं है जब ‘द 50’ में हिंसा के चलते किसी को बाहर का रास्ता दिखाया गया हो। इससे पहले मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर और अर्चित कौशिश के बीच भी तीखी झड़प हुई थी, जिसके बाद अर्चित को शो से बाहर कर दिया गया था। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में शो में आए खास टास्क के दौरान अरबाज ने निक्की को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। निक्की भावुक हो गई थीं, लेकिन उन्होंने धार्मिक मतभेदों को लेकर चिंता जाहिर की थी। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस मराठी 5’ के सेट पर हुई थी और पिछले डेढ़ साल से वे रिलेशनशिप में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com