-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhojpuri Bawaal Pawan Singh Angry Dinner Table Fight High Voltage Drama
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
- Written By: यति सिंह
Bhojpuri Bawaal Pawan Singh: ओटीटी शो भोजपुरी बवाल के तीसरे एपिसोड में अश्लीलता के मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई, जिसके बाद एक्टर पवन सिंह गुस्से में डिनर टेबल छोड़कर चले गए।

'भोजपुरी बवाल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhojpuri Bawaal Reality Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ रहा नया रियलिटी शो भोजपुरी बवाल दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलेरिटी हासिल कर रहा है। इस खास कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े चेहरे एक साथ एक ही मंच पर नजर आए। पावर स्टार पवन सिंह, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और राजनीतिक हस्ती तेजप्रताप यादव की मौजूदगी ने इस शाम को बेहद खास बना दिया था। भोजपुरी बवाल की शुरुआत हंसी-खुशी और उत्साह के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते खुशियों का यह माहौल तीखी बहस और ड्रामे में बदल गया।
भोजपुरी बवाल की शुरुआत में पवन सिंह के काम करने के अनोखे अंदाज और उनके बिजी शेड्यूल को दिखाया गया। उनके मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि पवन सिंह अपनी शर्तों और मिजाज के हिसाब से काम करना पसंद करते हैं। इसके फौरन बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे का खूबसूरत तालमेल देखने को मिला। आम्रपाली ने खुलासा किया कि निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस शानदार सफर के जश्न के तौर पर उन्होंने निरहुआ के गानों पर एक खास डांस पेश किया, जिसे देखकर निरहुआ बेहद भावुक हो गए।
डिनर टेबल पर उठा अश्लीलता का मुद्दा
रात गहराने के साथ तेजप्रताप यादव द्वारा रखी गई डिनर पार्टी शुरू हुई। डिनर के दौरान शुरुआती बातचीत में पुरानी यादें और बचपन के किस्से शेयर किए गए। हालांकि, यह खुशनुमा माहौल तब बदल गया जब तेजप्रताप ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती फूहड़ता और अश्लीलता पर सवाल खड़ा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
तेज प्रताप ने कहा कि इसी वजह से लोग आजकल इन फिल्मों को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। इस बात पर सहमति जताते हुए निरहुआ ने कहा कि इस तरह की गंदगी को खत्म करना बेहद जरूरी है।
गुस्से में टेबल छोड़कर निकले पवन सिंह
भोजपुरी बवाल के एपिसोड में चर्चा जब आगे बढ़ी तो निरहुआ ने एक ऐसा बयान दिया जिससे माहौल में अचानक तनाव फैल गया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ऐसे गायक और कलाकार हैं जो फूहड़ गानों को भी अपने अंदाज से हिट बना देते हैं।
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
निरहुआ की यह बात सुनकर पवन सिंह बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने फौरन अपनी सफाई दी और कहा कि वह किसी भी तरह का गलत मैसेज देने वाला गाना नहीं गाते हैं। बात इतनी बढ़ गई कि पवन सिंह गुस्से में आगबबूला होकर डिनर टेबल से उठ गए और अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
Bhojpuri bawaal pawan singh angry dinner table fight high voltage drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














