-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jyoti Malhotra Connection With Pakistan Isi Agents She Leaked Detail Of Operation Sinddor
ज्योति मल्होत्रा पर ऑपरेशन सिंदूर की डिटेल्स लीक करने का आरोप, ISI एजेंटों से संपर्क का मिला सबूत
- Written By: अनिल सिंह
पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा पर ऑपरेशन सिंदूर की संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है। ज्योति के खिलाफ ISI के 4 एजेंटों के साथ बातचीत के सबूत मिले हैं।

ज्योति मल्होत्रा ने लीक की ऑपरेशन सिंदूर की संवेदनशील डिटेल्स, ISI एजेंटों से संपर्क का मिला सबूत
भारत की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ जासूसी के आरोप में चल रही जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ज्योति के पास से बरामद हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जानकारी निकाल रही है। इसी बीच ज्योति के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एजेंटों से संपर्क में होने के बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं ज्योति पर ऑपरेशन सिंदूर की संवेदनशील जानकारी लीक करने का भी गंभीर आरोप लगा हुआ है।
टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की जांच से पता चला है कि ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चार एजेंटों के संपर्क में थी। जिनका नाम एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश, अली हसन, शाकिर और राणा शाहबाज बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चारों लोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के बाद आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी दुबई की महिला
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
शांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
सावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
ज्योति के पास से जो लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने जब्त किया है, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इन उपकरणों में 12 टीबी डाटा प्राप्त हुआ है। जिसमें व्हाट्सएप, स्नैपचैट, टेलीग्राम जैसे इंक्रिप्टेड प्लेटफार्म से की गई बातचीत शामिल है। जांच में पता चला है कि ज्योति सांकेतिक भाषा (कोडवर्ड्स) के जरिए संदेश भेजती थी, ताकि भारतीय खुफिया एजेंसी से उनकी भेजी गई जानकारी छिपी रहे।
पुलिस का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप से उन्होंने डिलीट किए गए डाटा को रिकवर कर लिया है। जिससे उन्हें ढेर सारे सबूत प्राप्त हुए हैं। ज्योति पर पुलिस का शक तब गया जब वह आय से अधिक खर्च कर रही थी। विदेशी दौरों में उन्होंने आय से अधिक खर्च किया। पाकिस्तान और चीन की यात्रा में ढेर सारा खर्च किया गया है। पुलिस उनके फंडिंग और पैसों के स्रोत की जांच में भी जुटी हुई है। ज्योति मल्होत्रा को 15 में को पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ज्योति मल्होत्रा खुद को ट्रैवल ब्लॉगर बताती है।
Jyoti malhotra connection with pakistan isi agents she leaked detail of operation sinddor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














