-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Johnny Lever Daughter Jamie Opens Up The Secrets Of Her Heart
जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने खोले दिल के राज, बोलीं- लोग कहते थे मर क्यों नहीं जाती
- Written By: सोनाली झा
कॉमेडियन जेमी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसकी कुछ-कुछ बातें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको अपनी त्वचा के रंग के लिए ट्रोल किया जाता था।

जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने खोले दिल के राज
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर न केवल एक शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, बल्कि उन्होंने अपने संघर्षों से भी कई लोगों को प्रेरित किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जेमी ने खुलकर बताया कि उन्हें अपने स्किन कलर और बॉडी शेप को लेकर किस तरह की ट्रोलिंग और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में जेमी ने बताया कि मुझे लोग काली, चुड़ैल जैसी, बदसूरत कहते थे। यहां तक कि कई बार कहा गया कि तुम्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा, मर क्यों नहीं जाती? जेमी का यह बयान साफ दर्शाता है कि एक पब्लिक फिगर होने के बावजूद उन्हें समाज की रंगभेदी सोच से दो-चार होना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि बड़े होते समय लोग मुझे गोरा होने के नुस्खे बताते थे। वह कहते थे कि हल्दी लगाओ, उबटन लगाओ। ये बातें मेरे आत्मविश्वास को बुरी तरह प्रभावित करती थीं।
जेमी लीवर का मानना है कि भारत में रंगभेद एक गहरी और जड़ से जुड़ी समस्या है, जिसे अब भी मिटाने की ज़रूरत है। केवल रंग ही नहीं, जेमी ने बॉडी शेमिंग को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उनकी पियर शेप बॉडी को लेकर भी उन्हें शर्मिंदा किया गया। उन्होंने बताया कि मेरे परिवार के लोग भी कहते थे कि लोअर बॉडी को ढककर रखो। मैं हमेशा अपनी बॉडी को लेकर असुरक्षित रही। लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को अपनाना सीखा और खुद से प्यार करना शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
ये भी पढ़ें- हम साथ-साथ हैं के सेट पर सलमान खान के प्रैंक से भड़क जाती थीं सोनाली बेंद्रे
वर्कफ्रंट की बात करें तो, जेमी आज एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उनके इंस्टाग्राम पर वीडियो लाखों बार देखे जाते हैं। उन्होंने साल 2015 में कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और इसके बाद हाउसफुल 4, भूत पुलिस, क्रैक जैसी फिल्मों में नजर आईं। आज जेमी लीवर उन महिलाओं की मिसाल हैं, जिन्होंने समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी पहचान बनाई है।
Johnny lever daughter jamie opens up the secrets of her heart
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














