मेरी मां हमेशा…जाह्नवी कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर पहली बार किया रिएक्ट
Janhvi Kapoor Interview: हाल ही में जाह्नवी कपूर काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में पहुंचीं। जहां उन्होंने पहली बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी पर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जाह्नवी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Janhvi Kapoor Has Undergone Plastic Surgery: बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, जो अब हिंदी सिनेमा की जानी-मानी स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लुक्स और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की। दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस और ग्रेस से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके लुक्स को लेकर कई तरह की बातें की जाती रही हैं।
दरअसल, काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में जाह्नवी कपूर, करण जौहर नजर आए, जहां उन्होंने पहली बार प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स का दावा रहा है कि जाह्नवी ने ‘बफेलो-प्लास्टी’ नाम की सर्जरी करवाई है।
जाह्नवी कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी पर की खुलकर बात
इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जाह्नवी ने कहा, “मैंने अब तक जो भी कुछ किया है, वो सोच-समझकर और अपनी मां की सलाह के साथ ही किया। मां हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं। अगर कोई लड़की ऐसे वीडियो या कमेंट्स देखती है, तो उसे भी लग सकता है कि उसे अपने लुक्स बदलने की जरूरत है। लेकिन अगर कुछ गलत हो जाए तो उससे बुरा कुछ नहीं। इसलिए ट्रांसपेरेंसी बहुत जरूरी है।” जाह्नवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई फैंस उनकी ईमानदारी और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से की थी, जिसमें उन्होंने ईशान खट्टर के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने रूही, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, मिली, उलझ और बवाल जैसी फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। उनकी हालिया रिलीज ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वह वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आईं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर राम चरण ने मनाई डबल खुशी, दोबारा बनने वाले हैं पिता, दिखाई उपासना की बेबी शॉवर की झलक
लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं एक्ट्रेस
जाह्नवी अपने लुक्स और फैशन सेंस के साथ-साथ अपने काम को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी मां श्रीदेवी की तरह न सिर्फ ग्रेसफुल हैं, बल्कि एक्टिंग में भी जबरदस्त जलवा बिखेरती हैं। बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था, तब तक जाह्नवी की पहली फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। आज जाह्नवी अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाते हुए हिंदी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं।
