जाह्नवी कपूर ने TIFF के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, ‘होमबाउंड’ प्रीमियर में दी फैंस को खास यादें

Janhvi Kapoor at TIFF: जाह्नवी कपूर ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होमबाउंड के प्रीमियर पर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उन्होंने साड़ी से मिउ मिउ का वन-शोल्डर गाउन पहना, जिसकी खूब चर्चा हुई।
जाह्नवी कपूर ने TIFF के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, ‘होमबाउंड’ प्रीमियर में दी फैंस को खास यादें
जाह्नवी कपूर ने TIFF के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
Published on: 
Updated on: 

Janhvi Kapoor Film Homebound: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और इंटरनेशनल इवेंट्स में लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में छाने के बाद अब जाह्नवी की फिल्म ‘होमबाउंड’ ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में धूम मचा दी है। इस मौके पर जाह्नवी ने न केवल रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, बल्कि फैंस से मिलकर उनका दिल भी जीत लिया।

TIFF के प्रीमियर पर जाह्नवी कपूर एक खास मिउ मिउ कस्टम-मेड क्रिएशन में नजर आईं। यह आउटफिट साड़ी की खूबसूरती से प्रेरित एक वन-शोल्डर गाउन था, जिसमें मुलायम प्लीट्स और आकर्षक अलंकरण थे। उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा और फैशन क्रिटिक्स से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह तारीफें बटोरीं।

फैंस के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ

रेड कार्पेट पर पोज़ देने के बाद जाह्नवी ने फैंस से मुलाकात की। उन्होंने न सिर्फ उनसे बातचीत की, बल्कि उनके साथ सेल्फी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान जाह्नवी बेहद खुश और एनर्जेटिक दिखाई दीं। फैंस के साथ उनका यह खास जुड़ाव सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कास्ट और निर्देशक के साथ प्रीमियर

‘होमबाउंड’ के प्रीमियर में जाह्नवी के साथ फिल्म के लीड एक्टर्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी मौजूद थे। निर्देशक नीरज घेवान ने भी पूरी टीम के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की। फिल्म पहले ही कान फिल्म फेस्टिवल में सराही जा चुकी है और अब TIFF में इसकी मौजूदगी इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना रही है।

जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी

रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की दमदार केमिस्ट्री और दिल छू लेने वाली कहानी ने दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। फिल्म ने भारत में 51.74 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर जबरदस्त सफलता हासिल की है।

जाह्नवी की अपकमिंग फिल्में

फिल्म ‘होमबाउंड’ के अलावा जाह्नवी कपूर जल्द ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ अहम भूमिकाओं में होंगे। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।