YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मीडिया में अफवाहों के बीच कबीर पर हमला होगा, जिसके बाद मायरा उसे बचाने की कोशिश करेगी और अरमान पर गंभीर आरोप लगेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्ह ही एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। ये रिश्ता के अपकमिंग एपिसोड्स में दमानी परिवार और पोद्दार परिवार के बीच की दुश्मनी की शुरुआत हो चुकी है।
जहां एक तरफ जयपुर यूथ फेस्ट में मायरा और कबीर प्रोजेक्ट के लिए पार्टनर बनेंगे। आने वाले एपिसोड्स में अरमान, अभिरा और मायरा की जिंदगी में टेंशन बढ़ती हुई नजर आएगी। हालांकि दमानी परिवार अरमान और अभिरा के हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगा।
मीडिया में उड़ेंगी अरमान-अभिरा को लेकर अफवाहें
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान को पता चलेगा कि मीडिया में उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। मीडिया लगातार अभिरा के पीछे नजर आएगा, जिससे दोनों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। इस मामले की जानकारी कबीर के पिता तक भी पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
वह अपने भाई से सवाल करेंगे कि आखिर अभिरा और अरमान के खिलाफ किस तरह की साजिश रची जा रही है। सच्चाई सामने आने के बाद कबीर के पिता अपने भाई को दोनों से दूरी बनाए रखने की सलाह देंगे और कहेंगे कि वह खुद इस मामले को संभालेंगे।
मायरा के पास पहुंचने के लिए घर से निकलेगा अरमान
दूसरी तरफ अभिरा को पता चलेगा कि अरमान अचानक घर से गायब हो गया है। वह फोन करके अरमान को डांटेगी। इसी बातचीत के दौरान उसे पता चलेगा कि अरमान मायरा से मिलने के लिए जा रहा है। रास्ते में अरमान लगातार मायरा को फोन करता रहेगा। जयपुर में मायरा भी अपने परिवार को याद करती नजर आएगी। इसी दौरान मायरा और कबीर साथ में फोटोग्राफी करते दिखाई देंगे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर बहस शुरू हो जाएगी।
कबीर पर गुंडे करेंगे हमला
कहानी में असली ट्विस्ट तब आएगा, जब कुछ लड़के कबीर पर हमला कर देंगे। मायरा अपनी आंखों के सामने कबीर को पिटता देखकर घबरा जाएगी। इसी बीच अरमान का फोन भी उसके पास आएगा। मायरा की चीख सुनकर अरमान भी परेशान हो जाएगा।
स्थिति को संभालने के लिए मायरा अपना फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देगी। वीडियो बनता देखकर हमला करने वाले लड़के वहां से भाग जाएंगे। इस तरह मायरा की सूझबूझ की वजह से कबीर बड़ी मुसीबत से बच जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
अरमान पर लगेगा कबीर पर हमला करवाने का आरोप
इसी बीच अरमान भी सही समय पर मायरा के पास पहुंच जाएगा। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होगा। कबीर पर हुए हमले के बाद दमानी परिवार के लोग अरमान पर ही गंभीर आरोप लगाने लगेंगे। वे दावा करेंगे कि कबीर पर हमला अरमान के इशारे पर करवाया गया है।
ऐसे में आने वाले एपिसोड में अरमान और अभिरा के सामने एक नई मुसीबत खड़ी होने वाली है। दूसरी तरफ मायरा और कबीर के बीच बढ़ती नजदीकियां और दोनों के बीच होने वाले झगड़े कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं।
