KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aamir Khan Troll: KBC 18 के नए प्रोमो में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। प्रोमो सामने आते ही यूजर्स ने आमिर की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर मजेदार कमेंट्स किए।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान, सनी देओल, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan KBC 18 Promo: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 का नया प्रोमो सामने आया, जिसमें आमिर खान के साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आ रहे हैं। तीनों सितारे अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो में पहुंचे हैं। हालांकि, प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान फिल्म से ज्यादा आमिर की हालिया शादी पर चला गया।
प्रोमो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से शो की नई थीम सोचना पड़ेगा को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। आमिर पूछते हैं कि जब प्रोमो में कहा गया है कि सोचना पड़ेगा, तो आखिर क्या सोचना पड़ेगा। इस पर अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में बताते हैं कि इस बार शो का सफर आसान नहीं होगा और कंटेस्टेंट्स को सवालों के जवाब देने के लिए गहराई से सोचना पड़ेगा। आमिर भी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि सोचना पड़ेगा सर, वाकई सोचना पड़ेगा।
शादी को लेकर यूजर्स ने ली चुटकी
प्रोमो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर मजेदार कमेंट्स किए। आमिर की हालिया शादी को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘अमिताभ जी को आमिर से पूछना चाहिए कि वो चौथी शादी कब कर रहे हैं?’ वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या आमिर शो में अपनी शादियों के बारे में बात करने आए हैं। कुछ लोगों ने तो KBC की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ को भी आमिर की शादी से जोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
गौरी स्प्रैट संग की तीसरी शादी
बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद निजी तरीके से शादी की और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह पंजीकृत कराया। इससे पहले आमिर खान की शादी रीना दत्ता और फिर किरण राव से हुई थी। रीना से उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं, जबकि किरण राव से उनका बेटा आजाद है।
कौन हैं गौरी स्प्रैट
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वह अपनी मां के सैलून बिजनेस को संभालती हैं और आमिर खान प्रोडक्शंस से भी जुड़ी हैं। दोनों की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लंबे अंतराल के बाद दोनों दोबारा एक-दूसरे के संपर्क में आए और फिर उनका रिश्ता आगे बढ़ा।
