-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jagjit Singh Was Broken By The Death Of His Son In A Car Accident Made A Distance From The World Of Music Read Untold Things Related To The Life Of Ghazal Samrat
कार एक्सीडेंट में बेटे की मौत से टूट गए थे जगजीत सिंह, संगीत की दुनिया से बनाई थी दूरी, पढ़ें गजल सम्राट के जीवन से जुड़ी अनकही बातें
- Written By: संदीप पांडे

Photo- Instagram
मुंबई : दिग्गज (Veteran) संगीतकार (Musician) जगजीत सिंह (Jagjit Singh) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें दिल से याद करते हैं। फैंस उनके गानों और गजलों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। जगजीत सिंह का जन्म आज ही के दिन 8 फरवरी 1941 को राजस्थान (Rajasthan) के श्री गंगानगर (Shri Ganga Nagar) में हुआ था। वो ‘प्रेम गीत’, ‘अर्थ’, ‘साथ साथ’, ‘फिर आयी बरसात’ और टीवी धारावाहिक ‘मिर्जा गालिब’ जैसी फिल्मों में अपने संगीत के लिए जाने जाते थे।
1987 में जगजीत सिंह का रिकॉर्ड किया गया पहला एल्बम ‘बियॉन्ड टाइम’ भारत में डिजिटली रिलीज हुआ था। 2003 में जगजीत सिंह को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और फरवरी 2014 में सरकार ने उनके सम्मान में दो डाक टिकटों का एक सेट भी जारी किया था। जगजीत सिंह ने जालंधर के डीएवी कॉलेज से कला की डिग्री प्राप्त की। 1961 में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर स्टेशन पर गायन और रचना कार्य के साथ अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने पहले शास्त्रीय संगीत के एक दृष्टिबाधित गुरु, पंडित छगन लाल शर्मा और बाद में मैहर घराने के उस्ताद जमाल खान से संगीत सीखा।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Lock Upp 2: बरसों पुरानी दुश्मनी की दिखेगी झलक, हिना खान ने शिल्पा शिंदे को किया रोस्ट
जगजीत सिंह के पिता अमर सिंह धीमान जो एक सरकारी कर्मचारी थे वो चाहते थे कि जगजीत सिंह एक इंजीनियर बने, लेकिन संगीत के जुनून ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और मार्च 1965 में जगजीत सिंह परिवार की जानकारी के बिना मुंबई चले आए थे। जहां उन्होंने शुरू में विज्ञापन जिंगल के गायक के रूप में काम किया और धीरे-धीरे उनके कदम प्लेबैक सिंगर की तरफ बढ़े। 1969 में जगजीत सिंह ने सिंगर चित्रा सिंह से शादी की। चित्रा सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने विवेक सिंह रखा, लेकिन 1990 में 20 साल की उम्र में विवेक सिंह का एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। बेटे को खोने के बाद जगजीत और चित्रा सिंह टूट गए थे।
जगजीत सिंह ने तो बेटे के निधन के बाद पूरे एक साल तक संगीत दुनिया से दुरी बना ली थी। हालांकि, फिर बाद में उन्होंने धीरे-धीरे संगीत दुनिया में अपनी वापसी की, लेकिन चित्रा सिंह ने यह ऐलान किया कि अब वो ना ही गाना गाएंगी और ना ही रिकॉर्ड करेंगी। 1998 और 2007 में जगजीत सिंह ने हार्ट की बाईपास सर्जरी कराया था। इसके साथ ही वो मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने 2011 में यूके, सिंगापुर, मॉरीशस का दौरा किया था और मुंबई में गुलाम अली के साथ प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन 23 सितंबर 2011 को उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और वो दो सप्ताह से अधिक समय तक कोमा में रहे और 10 अक्टूबर को मुंबई में लीलावती अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। अगले दिन मुंबई में मरीन लाइन्स के पास चंदनवाड़ी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
Jagjit singh was broken by the death of his son in a car accident made a distance from the world of music read untold things related to the life of ghazal samrat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Jul 26, 2026 | 01:54 PMPMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
Jul 26, 2026 | 01:51 PMअमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
Jul 26, 2026 | 01:49 PMShare Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 26, 2026 | 01:48 PMBeauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
Jul 26, 2026 | 01:47 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PMBlack Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Jul 26, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM














