- Hindi News »
- Entertainment »
- International Emmy Awards 2025 Diljit Dosanjh Amar Singh Chamkila Nomination
International Emmys 2025: दिलजीत दोसांझ का जलवा, ‘अमर सिंह चमकीला’ को मिला ‘एमी’ में डबल नॉमिनेशन
Amar Singh Chamkila Movie: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी हुई है। जिसमें पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ को उनकी पॉपुलर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को नॉमिनेट किया गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अमर सिंह चमकीला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
International Emmys 2025 Nomination: भारतीय सिनेमा के लिए एक बार फिर से गर्व का पल आया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शुमार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें भारत की ओर से दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ने शानदार एंट्री मारी है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने सराहा था बल्कि अब यह ग्लोबल मंच पर भी अपनी चमक बिखेर रही है।
दरअसल, सबसे खास बात यह है कि दिलजीत दोसांझ को उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए ‘परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस कैटेगरी में दिलजीत के साथ हॉलीवुड स्टार्स डेविड मिशेल, ओरिओल प्ला और डिएगो वास्केज भी शामिल हैं। इस उपलब्धि ने दिलजीत के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यहीं नहीं, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘अमर सिंह चमकीला’ को बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है। यानी भारत की इस फिल्म ने एक साथ दो-दो बड़ी कैटेगरी में अपनी जगह पक्की की है।
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
ऐसे में अब दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ये सिर्फ इम्तियाज अली सर की वजह से संभव हुआ है।” वहीं, फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में चमकीला को दो नॉमिनेशन मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मैं पूरी टीम और खासतौर पर पंजाब के लोगों का शुक्रगुजार हूं। दिलजीत दोसांझ को मैं दोगुनी बधाई देना चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
फुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
पहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Sonam Kapoor Baby: मां बनने के बाद भावुक हुईं सोनम कपूर, अस्पताल की टीम को कहा शब्दों से परे धन्यवाद
शाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट

इस दिन होगा एमी अवॉर्ड्स
बता दें कि 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन 24 नवंबर 2025 को न्यूयॉर्क में किया जाएगा, जहां विनर्स की घोषणा होगी। इससे पहले भी भारत ने इस मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। 2020 में ‘दिल्ली क्राइम’ को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला था और 2021 में कॉमेडियन वीर दास को उनके शो ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ के लिए एमी से नवाजा गया था।
ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण का खुलासा, बोले- कम उम्र में की थी लाखों की कमाई, आने लगा था घमंड
बीते साल रिलीज हुई ‘अमर सिंह चमकीला’ ने पंजाबी संगीत के महान गायक की कहानी को पर्दे पर उतारा था। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। अब इस फिल्म के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स तक पहुंचने से भारतीय सिनेमा को एक और नई ऊंचाई मिली है।
International emmy awards 2025 diljit dosanjh amar singh chamkila nomination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












