- Hindi News »
- Entertainment »
- Sonam Kapoor Second Baby Hospital Thankyou Post
Sonam Kapoor Baby: मां बनने के बाद भावुक हुईं सोनम कपूर, अस्पताल की टीम को कहा शब्दों से परे धन्यवाद
Sonam Kapoor Hospital Post: सोनम कपूर ने दूसरे बेटे के जन्म के बाद अस्पताल की टीम का आभार जताते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी डॉक्टर की तारीफ करते हुए इस अनुभव को यादगार बताया।
- Written By: सोनाली झा

सोनम कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Sonam Kapoor Second Child Baby Boy: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं और इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल की पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने अनुभव को बेहद खास और यादगार बताया।
सोनम कपूर ने बताया कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के दौरान एचएन रिलायंस हॉस्पिटल की टीम ने उन्हें बेहतरीन देखभाल और सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए ‘शब्दों से परे’ है। अपने पोस्ट में सोनम ने खासतौर पर अपनी डॉक्टर डॉ. अवन दादिना का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर ने उनकी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी देखभाल की और हर कदम पर मार्गदर्शन दिया।
सोनम कपूर का करियर
सोनम कपूर के मुताबिक, डॉक्टर की देखभाल में उन्हें एक अलग तरह का भरोसा और शांति महसूस हुई। उन्होंने डॉक्टर की समझदारी, सहयोग और विनम्रता की जमकर तारीफ की और कहा कि वह हमेशा इसके लिए आभारी रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने न सिर्फ पेशेवर तरीके से काम किया, बल्कि अपनी सहानुभूति और सच्ची परवाह से उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
नीता अंबानी का आभार
अभिनेत्री ने नीता अंबानी का भी विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने जो अस्पताल बनाया है, वह सेवा और करुणा का एक बेहतरीन उदाहरण है। सोनम ने कहा कि अस्पताल का माहौल और वहां की देखभाल ने इस अनुभव को और भी खास बना दिया, जो हर किसी के लिए एक आदर्श होना चाहिए। सोनम कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और 29 मार्च को अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
वायु का जन्म
सोनम कपूर ने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे ‘वायु’ को जन्म दिया था। अब उनके परिवार में चार सदस्य हो गए हैं और इस नए सफर को लेकर सोनम बेहद खुश और भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद सुरक्षित, धन्य और आभारी महसूस कर रही हैं। यह खास पल सोनम कपूर और उनके परिवार के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है, जिसे वह पूरे दिल से जी रही हैं।
Sonam kapoor second baby hospital thankyou post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














