- Hindi News »
- Entertainment »
- Ibrahim Ali Khan Gets Advise From Aunt Soha Ali Khan After Failure Of Flim Nadaniyaan Debacle
Ibrahim Ali Khan की ‘नादानियां’ की असफलता के बाद हुई ट्रोलिंग पर बुआ सोहा ने दी सलाह, कहा- ‘आगे बढ़ो और क्राफ्ट पर काम करो’
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह खुशी कपूर के साथ 'नादानियां' में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म को लेकर उन्हें काफी आलोचना सहनी पड़ी। अब इस पर बुआ सोहा अली खान ने रिएक्ट किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सोहा अली खान, इब्राहिम अली खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने पिता की तरह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्होंने इस साल फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर नजर आई थी। लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। साथ ही एक्टर को अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब आलोचना भी सहनी पड़ी थी।
ऐसे में अब हाल ही में नादानियां के चलते इब्राहिम अली खान को मिली आलोचना पर उनकी बुआ सोहा अली खान ने रिएक्ट किया है। साथ ही सोहा भतीजे को सलाह भी दी और कहा कि शोबिज का हिस्सा बनना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है और इंडस्ट्री में आने से पहले लोगों की ट्रोलिंग को झेलने के लिए तैयार होना पड़ता है।
दरअसल, मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि “पहली बात, मुझे लगता है कि जब आप इस वर्ल्ड में आओ तो आपको अपनी चमड़ी मोटी कर लेनी चाहिए। आपको लोगों की राय को पचाएं या फिर कमेंट न पढ़ें। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि कभी-कभी कमेंट पढ़ना जरूरी होता है क्योंकि आप सिर्फ जीरो में काम नहीं कर सकते। आपको कुछ आलोचनाओं को स्वीकार करना होगा और आपको अपने क्राफ्ट पर काम करना होगा और आगे बढ़ना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, शौना गौतम के निर्देशन में बनी फिल्म नादानियां एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ अहम रोल में श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं। फिल्म में जुगल हंसराज, महिमा चौधरी, दी मिर्जा और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म में खुशी और इब्राहिम को अपनी परफॉर्मेंस के लिए बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
वहीं सोहा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लंबे वक्त बाद एक्टिंग में वापसी कर ली है। वह विशाल फुरिया निर्देशित छोरी के सीक्वल छोरी 2 में भूतनी के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोहा की तारीफ हो रही है। लोग उनके अभिनय की सराहना कर रहे हैं। फिल्म में नुसरत भरूचा भी अहम भूमिका में हैं। यह हॉरर थ्रिलर मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
Ibrahim ali khan gets advise from aunt soha ali khan after failure of flim nadaniyaan debacle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 08:19 AMनागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
May 24, 2026 | 08:15 AMनासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
May 24, 2026 | 08:14 AMकहीं मानसून तो कहीं लू का सितम! 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
May 24, 2026 | 08:06 AMमुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण
May 24, 2026 | 08:03 AMGanga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां पर हैं ये घाट
May 24, 2026 | 08:00 AMमहाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
May 24, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














