- Hindi News »
- Entertainment »
- Housefull 5 Star Riteish Deshmukh Luxurious Life From Cars To Bungalow
हाउसफुल 5 स्टार रितेश देशमुख का आलीशान जीवन, कारों से लेकर करोड़ों का बंगला
रितेश देशमुख स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने 'वर्ल्ड पिकलबॉल लीग' की पुणे यूनाइटेड टीम में इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा, वो 'सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग' में भी एक टीम के ओनर हैं।
- Written By: सोनाली झा

रितेश देशमुख का आलीशान जीवन
मुंबई: बॉलीवुड के टैलेंटेड और चहेते अभिनेता रितेश देशमुख न सिर्फ अपने कॉमिक टाइमिंग और बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक सफल निर्माता और निवेशक भी हैं। 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से डेब्यू करने वाले रितेश ने ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हाउसफुल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में हैं, जो कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट है।
रितेश देशमुख की कुल नेटवर्थ 2025 में करीब 140 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी आमदनी का स्रोत सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स और रियल एस्टेट में उनके निवेश भी हैं। रितेश ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ के को-फाउंडर हैं, जिसने मराठी फिल्म ‘वेड’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म प्रोड्यूस की है।
उनका मुंबई के वर्ली इलाके में एक लक्जरी बंगला है जिसकी कीमत 30-40 करोड़ रुपये के बीच है। यह बंगला उनके पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने बनवाया था। इसके अलावा लातूर में भी उनका एक पुश्तैनी घर है। रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा देशमुख साथ में एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं और कई ब्रांड्स के साथ जुड़कर ऐड में भी नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Deverakonda Comeback: विजय देवरकोंडा ने साइन की तीसरी फिल्म, 2026 में लगातार रिलीज से मचाएंगे बवाल
Dhurandhar 2 के ‘जाइए सजना’ गाने पर फिदा हुईं कुब्रा सैत, बोलीं- जिंदगीभर के लिए बन गया मेरा फेवरेट
Wheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Ayushmann Khurrana की ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल
ब्रांड एंडोर्समेंट्स की बात करें तो वह Pokémon GO, Videocon, SENS SMART TVs और TAB Capital जैसे ब्रांड्स से जुड़े हैं। इसके साथ ही रितेश स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। वह ‘वर्ल्ड पिकलबॉल लीग’ की टीम ‘पुणे यूनाइटेड’ में इन्वेस्टर हैं और ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग’ में भी टीम के मालिक हैं। उनकी लग्जरी कारों की कलेक्शन भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ आनंद का ट्वीट बना विवाद की वजह, क्या अक्षय कुमार के साथ नहीं बनाएंगे फिल्म
रितेश देशमुख के पास Bentley Flying Spur, Land Rover Vogue, BMW 7-Series, Mercedes S-Class, Tesla Model X और BMW iX जैसी शानदार कारें हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में है। रितेश देशमुख का करियर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वह सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि एक सफल व्यवसायी और फिल्म निर्माता के रूप में भी खुद को स्थापित कर चुके हैं।
Housefull 5 star riteish deshmukh luxurious life from cars to bungalow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Apr 19, 2026 | 12:05 AMहैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM














