- Hindi News »
- Entertainment »
- Housefull 5 Box Office Collection Day 7 Film Earns Half Of Its Budget In First Week
हाउसफुल 5 फिल्म ने एक हफ्ते में ही वसूल लिया बजट! भारत और विदेशों में इतना हुआ कारोबार
- Written By: अनिल सिंह
हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत और विदेशों में जबरदस्त कारोबार किया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म एक हफ्ते में ही बजट के करीब पहुंचने वाली है।

हाउसफुल 5 फिल्म ने एक हफ्ते में भारत और विदेशों में की धुंआधार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। फिल्म में दो क्लाइमेक्स का मेकर्स का फार्मूला सफल साबित हुआ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के मुकाबले में ठग लाइफ को काफी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो एक हफ्ते में यह फिल्म बजट के करीब पहुंचने वाली है, जबकि भारत के कारोबार की अगर बात करें तो एक हफ्ते में ही ये आधा बजट वसूल चुकी है।
हाउसफुल 5 के बॉक्स ऑफिस के अब तक कलेक्शन की अगर बात करें तो इसने 2025 में रिलीज हुई अब तक सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, सिर्फ छावा फिल्म ही कारोबार के मामले में इससे आगे बनी हुई है। सिकंदर फिल्म को भी हाउसफुल 5 ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हाउसफुल 5 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 127 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन अब तक कर लिया है।
ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बाद संजय कपूर ने किससे की शादी, जानें पीछे छोड़ गए हैं कितनी संपत्ति
सम्बंधित ख़बरें
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर सकती है बड़ी ओपनिंग, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें
बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज
फिल्म का बजट ढाई सौ करोड़ का बताया गया था उस हिसाब से फिल्म अपना आधा बजट वसूल चुकी है। कुल मिलाकर इस बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है और यह फिल्म सुपरहिट होने की ओर आगे बढ़ रही है।
हाउसफुल 5 फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म में देश और विदेशों में कुल मिलाकर 196 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
पहले हफ्ते में अगर फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो रही है, तो ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि आने वाले दो हफ्ते में फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ के करीब पहुंच सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो यह फिल्म सुपरहिट फिल्म की कैटेगरी में शामिल हो सकती है, देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहता है, वीक डेज के बावजूद सातवें दिन फिल्म ने करीब 7 करोड़ की कमाई की थी तो इसे अच्छा कारोबार कहा जा सकता है।
Housefull 5 box office collection day 7 film earns half of its budget in first week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














