Honey Singh Birthday Shah Rukh Khan Slapped Honey Singh Know The Old Story
Honey Singh Birthday: जब शाहरुख खान ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़, जानें पुराना किस्सा
रैपर यो यो हनी सिंह को लेकर ऐसा कहा जाता है कि एक बार शाहरुख खान ने गुस्से में आकर रैपर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि जब खबर काफी वायरल हो गई तो शाहरुख खान और हनी सिंह दोनों ने खबर को गलत बताया था।
मुंबई: रैपर यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को हुआ था। हनी सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैप म्यूजिक की शुरुआत भारत में हनी सिंह ने ही की थी। सिंगर ने कई हिट पार्टी सॉन्ग्स गाए हैं। कम समय में ही हनी सिंह ने काफी फेम कमा लिया था। अपने करियर की ऊंचाइयों पर होने के बाद एक समय ऐसा आया जब वह एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक दम गायब हो गए।
हनी सिंह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। हनी सिंह को लेकर ऐसा कहा जाता है कि एक बार शाहरुख खान ने गुस्से में आकर रैपर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि जब खबर काफी वायरल हो गई तो शाहरुख खान और हनी सिंह दोनों ने खबर को गलत बताया था। हनी सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
हनी सिंह ने बताया था कि इस म्यूजिकल दौरे पर हनी अपने ब्लड प्रेशर के लिए हैवी डोज दवाएं ले रहे थे और रिहर्सल के दौरान बैलेंस न बनने पर वह फिसल कर गिर गए जिसकी वजह से उनके पीठ और सिर में चोट लग गई थी, ना कि किसी लड़ाई झगड़े की वजह से। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें कार्यक्रम को अधूरा छोड़ कर घर वापस आना पड़ा और शाहरुख का उन्हें मारना एक बड़ी अफवाह बताई गई। जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।
फेमस रैपर और सिंगर होने के बावजूद भी हनी सिंह को इंग्लिश में गाना पसंद नहीं है, वह हमेशा ही पंजाबी या हिंदी में गाना पंसद करते हैं। उन्होंने शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स के सॉन्ग्स में अपनी आवाज दी है। हाल ही में रैपर हनी सिंह ने भोजपुरी मैनिएक गाया था। इस गाने को ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है और हनी ने खुद इसे कंपोज किया है। साथ ही इस गाने की खास बात ये है इसमें पंजाबी के साथ भोजपुरी का तड़का लगाया गया है।
हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने बेहद हेल्दी लाइफस्टाइल जीना शुरु किया है, क्योंकि वो अब तक कुछ इस तरह की लाइफस्टाइल जी रहे थे जो हेल्दी नहीं थी, कुछ समय पहले उनकी बीमारी की खबर भी सामने आई थी, जो उन्हें बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हनी सिंह के फैंस के लिए यह दोहरी खुशी की खबर है कि उन्होंने शराब से भी दूरी बना ली है और अब वह अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं।
Honey singh birthday shah rukh khan slapped honey singh know the old story