- Hindi News »
- Entertainment »
- Himani Shivpuri Birthday Special Know Career Struggle Success Story
बॉलीवुड की पॉपुलर ‘मां’ जिसने 100 फिल्में में दिखाया दम, मगर तंगी से भी करना पड़ा सामना, जानें कहानी
Himani Shivpuri Interview: हिमानी शिवपुरी आज यानी 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर चलिए आपको उनका एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या

हिमानी शिवपुरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Himani Shivpuri Birthday: 90 के दशक की बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कई ऐसे कलाकार दिए, जो अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के लिए हमेशा याद किए जाते हैं। उनमें से एक नाम हिमानी शिवपुरी का भी है। हालांकि, एक्ट्रेस आज यानी 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं।
दरअसल, हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हालांकि, उन्हें ज्यादातर मां, मौसी और बुआ के रोल के लिए जाना जाता है। वहीं, उनका जन्म 24 अक्टूबर 1960 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता डॉ हरिदत्त भट्ट ‘शैलेश’ एक प्रसिद्ध लेखक थे। बचपन से ही हिमानी को एक्टिंग का शौक था, लेकिन परिवार में फिल्मों के लिए ज्यादा समर्थन नहीं मिला। उनकी मां चाहती थीं कि वह घर के कामों में मदद करें, जबकि पिता ने उन्हें थिएटर और एक्टिंग की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
हिमानी शिवपुरी ने ऐसे शुरू किया था करियर
हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत NSD (National School of Drama) से की। हालांकि, शुरुआती दिनों में उन्हें काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। फिल्मों में अवसर कम मिलने की वजह से हिमानी को टीवी की ओर रुख करना पड़ा। धीरे-धीरे दूरदर्शन के शो में उन्हें रोल मिला और इसी के साथ उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुलने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
गोवा वेकेशन पर Bipasha Basu का ग्लैमरस अंदाज, बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर की खास तस्वीरें
Lara Dutta ने ब्यूटी स्टैंडर्ड पर दिया बड़ा बयान, वहीदा रहमान संग बातचीत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
हिमानी ने अपने करियर में कई बड़े नामों के साथ काम किया। उनके साथ सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, डेविड धवन और कई दिग्गज कलाकारों ने स्क्रीन शेयर किया। 90 के दशक की सफल एक्ट्रेस आज भी छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं। हाल ही में वह डिज़नी हॉटस्टार के शो ‘आशिकाना सीजन-4’ में नजर आईं और पिछले चार साल से लोकप्रिय शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ का हिस्सा हैं।
आर्थिक कठिनाइयों का भी एक्ट्रेस को करना पड़ा था सामना
देहरादून में पले-बढ़े हिमानी ने अपने बचपन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया। उनके पिता स्कूल में मास्टर थे, लेकिन घर चलाने के लिए सीमित संसाधन थे। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें शादी या अन्य अवसरों पर कपड़े नहीं खरीद पाने के कारण रोना पड़ा।
ये भी पढ़ें- ‘सुपर कमांडो ध्रुव’ पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, आर्यन संभालेंगे कमान, फिर एक बार मचेगा धमाल
आज हिमानी शिवपुरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं। उनका संघर्ष, मेहनत और समर्पण उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाने में सफल रहा। उनके रोल हमेशा दर्शकों के दिल में बसे रहते हैं और वह अब भी अपने अभिनय से नए दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।
Himani shivpuri birthday special know career struggle success story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लंदन के ब्रिक्सटन में अंधाधुंध गोलीबारी, चलती कार से बरसाईं गोलियां; बुजुर्ग समेत 4 घायल
May 03, 2026 | 10:37 PM15 साल बंगाल पर राज, फिर भी ना घर-ना कार; ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति? सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में नाम
May 03, 2026 | 10:22 PMशशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? चुनावी नतीजों से पहले खुद बताया प्लान, बोले- कांग्रेस हाईकमान की पसंद….
May 03, 2026 | 10:12 PMखालिस्तानी चरमपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कनाडा की खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; अब कसेगा शिकंजा!
May 03, 2026 | 10:11 PMटूरिस्ट अट्रैक्शन बना नया ब्रिज, मिसिंग लिंक बना नया सेल्फी पॉइंट, 100 की रफ्तार पर जानलेवा फोटोबाजी
May 03, 2026 | 10:00 PMशक के चलते दोस्त का गला रेतने की कोशिश, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में हमला
May 03, 2026 | 09:48 PMट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम: डील करो या तबाही के लिए तैयार रहो, सीजफायर के बीच दी हमले की धमकी
May 03, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














