- Hindi News »
- Entertainment »
- Hardik Pandya Liked Samay Raina India Got Latent Return Four Months
हार्दिक पांड्या को पसंद आया समय का इंडियाज गॉट लेटेंट, चार महीने बाद होगी वापसी
- Written By: सोनाली झा
यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने चार महीने बाद अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से वापसी की है। विवाद के चलते शो के कुछ एपिसोड हटाए गए थे, लेकिन अब शो को फिर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हार्दिक पांड्या को पसंद आया समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट
मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने चार महीने के ब्रेक के बाद एक बार फिर अपने लोकप्रिय शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस शो ने अपनी रिलीज के कुछ ही एपिसोड्स में सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी, लेकिन बीच में हुए विवाद के कारण इसके कई एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे। अब समय रैना अपने शो की नई शुरुआत के साथ चर्चा में हैं और इस बार उन्हें भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से भी तारीफ मिली है।
समय रैना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ शतरंज खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर समय को चेस में हरा देते हैं, लेकिन इसके अलावा एक और खास पल वीडियो में देखने को मिलता है, जब समय एक पार्टी में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन से मिलते हैं।
हार्दिक पांड्या समय से कहते हैं कि ओह, मुझे ये बहुत पसंद आया था ब्रो। हार्दिक की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को उस वक्त विवादों का सामना करना पड़ा था, जब यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया द्वारा शो के दौरान की गई कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद शो के कुछ एपिसोड्स को हटाना पड़ा और शो की टीम को एफआईआर जैसी कानूनी कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर सकती है बड़ी ओपनिंग, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें
बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज
ये भी पढ़ें- टॉम क्रूज बर्थडे स्पेशल: शराब की एक गलती से टूटा था सपना, बना हॉलीवुड का बादशाह
अब जब शो की वापसी हो रही है, तो फैंस समेत सेलेब्स भी इसका खुलकर स्वागत कर रहे हैं। समय रैना की ये वापसी न केवल उनके लिए बल्कि डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए भी उत्साहजनक मानी जा रही है। आमिर खान और हार्दिक पांड्या जैसे सितारों की मौजूदगी शो के क्रेज को और भी बढ़ा रही है। समय ने इस वीडियो के साथ लिखा कि आमिर खान ने मुझे हरा दिया (चेस में)।
Hardik pandya liked samay raina india got latent return four months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














