Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर लगा ब्रेक, वकील ने कर दिया बड़ा खुलासा

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की फिर से तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। ऐसे में अब उनके वकील ने रिएक्ट किया है। तो चलिए जानते हैं क्या कहा...

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 23, 2025 | 12:10 PM

गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Govinda and Sunita Ahuja Lawyer Reactions: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आईं कि सुनीता ने अपने पति के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत गोविंदा पर धोखा देने, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया कि दिसंबर 2024 में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान गोविंदा कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुए और न ही काउंसलिंग सेशन में शामिल हुए, जबकि सुनीता हर सुनवाई में मौजूद रहीं।

बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट ने यह दावा कर सनसनी फैला दी थी कि इस स्टार कपल का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि गोविंदा की एक 30 साल की मराठी अभिनेत्री के साथ नजदीकियां बढ़ने लगी हैं, जिसकी वजह से उनके रिश्ते में दरार आ गई। यही वजह थी कि दोनों ने अलग रहने और तलाक की अर्जी दायर करने का फैसला लिया।

सम्बंधित ख़बरें

Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात

जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड

पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन

Farah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान

वकील ने किया तलाक की अफवाहों को खारिज

हालांकि, इन सभी दावों के बीच गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि ऐसी सभी खबरें अफवाह मात्र हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया, “कोई केस नहीं है। सब ठीक चल रहा है। लोग सिर्फ पुरानी बातें निकालकर पेश कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर आप दोनों को साथ देखेंगे।”

ये भी पढ़ें- क्या तुलसी को पता चलेगा बेटी का काला सच? भाभी पर आगबबूला होगी परी, शो में आएगा ट्विस्ट

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। इससे पहले फरवरी 2025 में भी उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं। उस समय भी कहा गया था कि लाइफस्टाइल और सोच में अंतर के कारण दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। लेकिन बाद में वकील ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने कुछ समय पहले अर्जी दी थी, मगर अब दोनों रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा गोविंदा और सुनीता के फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने भी यह साफ किया कि यह कपल हमेशा साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता मजबूत है और किसी भी तरह का स्थायी अलगाव संभव नहीं है।

 

Govinda sunita ahuja divorce rumours truth revealed by lawyer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 12:08 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Govinda
  • Sunita Ahuja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.