आकांक्षा चमोला ने खोला कास्टिंग काउच का राज, बताया इंडस्ट्री में सीधे पूछे जाते हैं ये सवाल
Akanksha Chamola Interview: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की। बताया कि इंडस्ट्री में सीधे सवाल किए जाते हैं और काम पाने के लिए कभी-कभी कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आकांक्षा चमोला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडियाा)
Akanksha Chamola On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड अंदाज, तो कभी अपने फैशन और बेबाक बयानों के चलते वे चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में आकांक्षा ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी खुली बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में इसके बारे में सीधे ही पूछ लिया जाता है।
हाल ही में आकांक्षा हॉटरफ्लाय के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान उनसे कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर कहा कि “कास्टिंग काउच तक बात नहीं पहुंची, लेकिन कॉम्प्रोमाइज के सवाल हमेशा होते हैं। सीधे पूछ लिया जाता है, बहुत अपफ्रंट तरीके से। टेलीविजन में यह इंडस्ट्री काफी क्लीन है, लेकिन अगर आप इसके आगे जाना चाहती हैं, तो सिचुएशन काफी मुश्किल हो सकती है।”
गौरव खन्ना की पत्नी ने कास्टिंग काउच की खोली पोल
आकांक्षा ने आगे बताया, “अगर आपके पास कोई गॉडफादर नहीं है, तो आप अच्छी स्थिति में नहीं होते। मैं इतनी एम्बिशियस नहीं हूं, लेकिन जब काम मिल रहा होता है तो मीटिंग के लिए चली जाती हूं। पहली मीटिंग में कई बार आपको कहा जाता है कि ऑडिशन नहीं होगा, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से आपको किसी खास इंसान के साथ क्लोज होना पड़ेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
गौरव खन्ना की पत्नी ने यह भी बताया कि “सबकुछ बहुत सीधे और स्ट्रेट फॉरवर्ड तरीके से होता है। कॉन्ट्रैक्ट साइन करते ही ये क्लॉज लागू हो जाता है, जिसमें कहा जाता है कि आपको इस पर्टिक्युलर इंसान को सर्विसेज देना होंगी और तभी आपको रोल मिलेगा। जब यह मेरे साथ एक-दो बार हुआ, तब मुझे भी एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में ये चीजें कितनी खुले तौर पर होती हैं।”
इन वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं अंकाक्षा
बता दें कि आकांक्षा चमोला की हालिया वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ ने उनके बोल्ड और दमदार अभिनय को काफी सुर्खियों में ला दिया है। इस सीरीज के प्रमोशंस के दौरान उन्होंने कई इंटरव्यूज दिए, जिनमें उन्होंने इंडस्ट्री के असली अनुभव और कास्टिंग काउच की सचाई को शेयर किया।
ये भी पढ़ें- री-रिलीज से पहले क्यों डरे थे Salman Khan? ‘तेरे नाम’ के राधे पर खुद एक्टर ने दी थी ये चेतावनी
इस इंटरव्यू के जरिए आकांक्षा ने यह साफ कर दिया कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के लिए सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि सही नेटवर्क और कभी-कभी मुश्किल कॉम्प्रोमाइज भी जरूरी होते हैं। उनका यह एक्सपीरियंस नए कलाकारों के लिए चेतावनी और सीख दोनों है।
