विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पहली पब्लिक अपीयरेंस, हाथों में हाथ डाले नजर आया न्यूली वेड कपल
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। उदयपुर में शाही अंदाज में विवाह करने के बाद कपल ने फैंस को फ्लाइंग किस दिया।
- Written By: सोनाली झा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो- सोशल मीडियाा)
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Appearance: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल ‘विरोश’ अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई। आठ साल लंबे रिश्ते के बाद आखिरकार दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी के अगले ही दिन यह नवविवाहित जोड़ा पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में नजर आया।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विजय और रश्मिका हाथों में हाथ डाले बेहद खुश दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर नई शादी की चमक साफ झलक रही थी। रश्मिका लाल रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं, जिसमें उनका ब्राइडल ग्लो और भी निखरकर सामने आया। वहीं विजय लाइट व्हाइट शॉर्ट कुर्ता और पैंट में बेहद सादगी भरे लेकिन आकर्षक अंदाज में दिखे।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी
पैपराजी ने जैसे ही कपल को देखा, उन्हें शादी की बधाइयां दीं। विजय और रश्मिका ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। इतना ही नहीं, दोनों ने फैंस और मीडिया के लिए फ्लाइंग किस भी दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें ‘पावर कपल’ बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
मराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का अफेयर
करीब आठ साल तक चले अफेयर के बाद इस कपल ने शादी का फैसला लिया। विजय और रश्मिका ने तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाईं। शादी समारोह बेहद निजी रखा गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शाम को जैसे ही कपल ने अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी
फिल्म की शानदार सफलता के बाद दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद 2019 में आई डियर कॉमरेड में भी दोनों साथ नजर आए। इसी दौरान विजय और रश्मिका की दोस्ती गहरी हुई और फिर रिश्ते में बदल गई। हालांकि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर साथ नजर आने के कारण उनके अफेयर की चर्चाएं लगातार होती रहीं। अब शादी के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। फैंस को लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, वह आखिरकार पूरा हो गया है।
