-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ghooskhor Pandat Controversy Protest Against Manoj Bajpayee Neeraj Pandey And Burning Effigies
‘घूसखोर पंडत’ को लेकर देशभर में आक्रोश, मनोज बाजपेयी-नीरज पांडे के जलाए पुतले, कालिख पोतने की भी दी धमकी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ghooskhor Pandat Controversy: घूसखोर पंडत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एफआईआर के बाद प्रयागराज में मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे के पुतले भी जलाए और नेटफ्लिक्स बैन करने की मांग की।

मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manoj Bajpayee And Neeraj Pandey Effigies Burnt: ओटीटी प्रोजेक्ट ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर छिड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जहां एक ओर फिल्म के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ उत्तर प्रदेश के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में ब्राह्मण समाज के विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करते हुए नेटफ्लिक्स से फिल्म का टीजर और पूरा प्रमोशनल कंटेंट हटवाना पड़ा।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को प्रयागराज के सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे, लीड एक्टर मनोज बाजपेयी और डायरेक्टर रितेश शाह के पुतले जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेटफ्लिक्स पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
वहीं, इंदौर में भी ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नेटफ्लिक्स और मनोज बाजपेयी के पुतले जलाए। परशुराम सेना के सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगी तो वे कड़े कदम उठाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Brahmin community protests against Netflix’s upcoming film ‘Ghooskhor Pandat’ in Indore. pic.twitter.com/qlUsni0aj3 — ANI (@ANI) February 6, 2026
क्या है विवाद की जड़?
दरअसल, ‘घूसखोर पंडत’ में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। कहानी के अनुसार, यह किरदार भ्रष्ट है और अपने कामों की वजह से बदनाम हो चुका है। इसी कारण लोग उसे ‘घूसखोर पंडत’ कहकर बुलाते हैं।
हालांकि, फिल्म के मेकर्स का कहना है कि यह किरदार किसी भी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करता, लेकिन ‘पंडत’ शब्द के साथ ‘घूसखोर’ जोड़े जाने पर ब्राह्मण समुदाय ने कड़ा ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि इससे पूरे समाज की छवि को नुकसान पहुंचता है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
सोशल मीडिया से सड़कों तक पहुंचा विरोध
इस फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी, जो बाद में भोपाल, मेरठ और प्रयागराज जैसे शहरों में सड़कों तक पहुंच गया। मेरठ फिल्म सोसाइटी ने भी मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। वहीं, मुंबई में एक वकील ने टाइटल बदलने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में नोरा-बादशाह लगाएंगे मंच पर आग, जानिए कितने बजे होगा शुरू
6 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स को आदेश दिया कि वह फिल्म से जुड़ा सारा प्रमोशनल कंटेंट सभी प्लेटफॉर्म से हटा दे। अब देखना यह होगा कि यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है और क्या ‘घूसखोर पंडत’ ओटीटी पर रिलीज हो पाएगी या नहीं।
Ghooskhor pandat controversy protest against manoj bajpayee neeraj pandey and burning effigies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील
Jun 24, 2026 | 03:36 PMभंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 03:35 PMतुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
Jun 24, 2026 | 03:35 PMबड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
Jun 24, 2026 | 03:31 PMअभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका! विदेश यात्रा की अर्जी पर तुरंत सुनवाई से अदालत का साफ इनकार
Jun 24, 2026 | 03:31 PMग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट: महिला से ठगे 1 करोड़ 57 लाख रुपए; ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी
Jun 24, 2026 | 03:30 PMप्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Jun 24, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM












