-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- T20 World Cup 2026 Opening Ceremony Nora Fatehi Badshah Perform Know Live Details
T20 World Cup 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में नोरा-बादशाह लगाएंगे मंच पर आग, जानिए कितने बजे होगा शुरू
- Written By: स्नेहा मौर्या
Nora Fatehi T20 World Cup Opening: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो रहा है। पहले दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही और सिंगर बादशाह समेत कई कलाकार परफॉर्म करेंगे।

नोरा फतेही और बादशाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन कुल 6 टीमें मैदान पर उतरेंगी, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमें भी शामिल हैं। इसके साथ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा।
आज खेले जाएंगे तीन मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में होगा।
दिन का तीसरा और सबसे चर्चित मुकाबला भारत बनाम यूएसए शाम 7 बजे से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन करेगा परफॉर्म?
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के कलाकारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस समारोह में मशहूर सितार वादक ऋषभ शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा जाने-माने परकशनिस्ट सिवामनी भी मंच पर परफॉर्म करेंगे। संगीत प्रेमियों के लिए सिंगर बादशाह अपने हिट गानों से माहौल बनाएंगे, जबकि बॉलीवुड की लोकप्रिय डांसर नोरा फतेही अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेडियम में समा बांधेंगी।
कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारत बनाम यूएसए मैच से ठीक एक घंटे पहले शुरू होगी। चूंकि मैच शाम 7 बजे से खेला जाना है, इसलिए उद्घाटन समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। खास बात यह है कि सेरेमनी के लिए मैच की टिकट ही मान्य होगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैचों के साथ-साथ उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी।
ट्रॉफी का होगा भव्य स्वागत
आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। इस मौके पर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 युवा एम्बेसडर भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- OTT पर छाई Jeffrey Epstein की सीरीज, नाबालिगों के शोषण की खौफनाक कहानी देख कांप उठेगी रूह
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 टीमों के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है। आज ग्रुप ए की टीमें भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और यूएसए मैदान पर उतरेंगी, जबकि वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ग्रुप सी का मुकाबला खेलेंगे। क्रिकेट और एंटरटेनमेंट से सजे इस मेगा इवेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
T20 world cup 2026 opening ceremony nora fatehi badshah perform know live details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Aug 09, 2026 | 11:36 AMग्वालियर साइबर ठगी केस: भाजपा नेता जगदीश मालवीय के खाते में आए 50 लाख रुपये, विदेश भी गया था आरोपी
Aug 09, 2026 | 11:32 AMलोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:16 AMउज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMइस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Aug 09, 2026 | 11:04 AMईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
Aug 09, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














