-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Satluj Release Controversy Jimmy Shergill Reaction Diljit Dosanjh
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
- Written By: सोनाली झा
Jimmy Shergill Reaction: ‘सतलुज’ की रिलीज और सेंसरशिप विवाद के बीच जिमी शेरगिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील ऐतिहासिक दौर पर बनी फिल्में अक्सर मुश्किल में पड़ती हैं।

दिलजीत दोसांझ और जिमी शेरगिल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jimmy Shergill Reaction Satluj Controversy: फिल्म ‘सतलुज’ की रिलीज को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेता जिमी शेरगिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक और इसके सेंसरशिप विवाद को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो अभिनेता ने कहा कि इतिहास के राजनीतिक रूप से संवेदनशील दौर को दिखाने वाली फिल्में अक्सर मुश्किलों में फंस जाती हैं। उनके मुताबिक, ऐसी कहानियां कई बार उन पहलुओं को सामने लाती हैं, जो लंबे समय से छिपे हुए होते हैं और इसी वजह से मामला राजनीतिक रूप से पेचीदा हो जाता है।
जिमी शेरगिल ने कहा कि राजनीति हमेशा होती रही है और आगे भी होती रहेगी, लेकिन संवेदनशील मुद्दों को सामने लाना जरूरी है, क्योंकि इससे किसी घटना या दौर के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा का मौका मिलता है। अभिनेता ने कहा कि जब किसी संवेदनशील मामले के एक पहलू को भी छुआ जाता है, तो उसके साथ जुड़े दूसरे छिपे हुए पहलू भी सामने आने लगते हैं। उनके मुताबिक, यही पूरी प्रक्रिया चीजों को राजनीतिक और जटिल बना देती है।
ZEE5 से हटाई गई थी सतलुज
बता दें कि दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को भारत में ZEE5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन महज दो दिन बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिल्म काफी लंबे समय तक सेंसरशिप से जुड़ी अड़चनों में फंसी रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से कई बदलाव और कट सुझाए गए थे। इसी वजह से इसकी रिलीज को लेकर लंबे समय तक अनिश्चितता बनी रही।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
माचिस से जुड़ा जिमी का पुराना अनुभव
‘सतलुज’ पर सवाल के दौरान जिमी शेरगिल की फिल्म ‘माचिस’ का भी जिक्र हुआ। साल 1996 में रिलीज हुई गुलजार निर्देशित ‘माचिस’ 1980 के दशक में पंजाब में उग्रवाद और हिंसा के दौर पर आधारित थी। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, ओम पुरी और तब्बू जैसे कलाकार नजर आए थे। कहानी में राजनीतिक अस्थिरता के बीच आम लोगों की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया था। जिमी शेरगिल का मानना है कि संवेदनशील राजनीतिक दौर को पर्दे पर उतारना आसान नहीं होता, क्योंकि ऐसी कहानियां कई सवाल खड़े करती हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाओं को जन्म देती हैं।
Satluj release controversy jimmy shergill reaction diljit dosanjh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMPHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
Aug 08, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














