-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Qualifies 2027 Odi World Cup Icc Rankings Bangladesh West Indies
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
- Written By: सृष्टि मौर्य
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है, जबकि अब आखिरी सीधे स्थान के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा।

2027 वर्ल्ड कप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Afghanistan Qualifies For 2027 ODI World Cup: अफगानिस्तान ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 92 रन से जीत हासिल करते ही अफगानिस्तान ने रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमों की संख्या 9 हो गई है।
14 टीमें लेंगी हिस्सा
दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मेजबान तीनों देशों को सीधे जगह मिली है, जबकि बाकी 10 टीमों में से टॉप-10 रैंकिंग वाली टीमों को 30 सितंबर की कटऑफ तक सीधे क्वालीफाई करना है। अब इनमें से सिर्फ एक जगह बची है, जिसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला है।
2027 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन और रैंकिंग टेबल-
| रैंक | टीम | रेटिंग | क्वालिफिकेशन स्टेटस |
|---|---|---|---|
| 1 | भारत | 116 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 2 | न्यूजीलैंड | 109 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 3 | ऑस्ट्रेलिया | 102 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 4 | दक्षिण अफ्रीका | 102 | मेजबान देश के रूप में क्वालिफाइड |
| 5 | पाकिस्तान | 100 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 6 | श्रीलंका | 96 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 7 | इंग्लैंड | 93 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 8 | अफगानिस्तान | 90 | सीधे क्वालिफाई किया |
| 9 | बांग्लादेश | 83 | मुख्य रेस से बाहर, क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है |
| 10 | वेस्टइंडीज | 77 | मुख्य रेस से बाहर, क्वालिफायर मैच खेलने होंगे |
| 11 | जिम्बाब्वे | 63 | मेजबान देश के रूप में क्वालिफाइड |
किसने दिलाई अफगानिस्तान को ये जीत?
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और आयरलैंड की टीम को 207 रन पर रोक दिया। अफगानिस्तान की जीत के सबसे बड़े हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने सिर्फ 34 रन देकर 6 विकेट झटके।
सम्बंधित ख़बरें
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
6 टीमों ने पहले ही बना ली जगह
अफगानिस्तान से पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने रैंकिंग के जरिए अपनी जगह पक्की कर ली थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को मेजबान होने के कारण सीधे प्रवेश मिला है।
अब आखिरी डायरेक्ट क्वालिफिकेशन स्थान के लिए बांग्लादेश की स्थिति मजबूत है। बांग्लादेश फिलहाल 9वें स्थान पर है। अगर सितंबर में भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित वनडे सीरीज नहीं होती है, तो बांग्लादेश के सीधे क्वालीफाई करने की संभावना और मजबूत हो जाएगी। ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ सकता है।
Afghanistan qualifies 2027 odi world cup icc rankings bangladesh west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
Aug 09, 2026 | 08:19 AMनागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!
Aug 09, 2026 | 08:14 AMJana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
Aug 09, 2026 | 08:09 AMपरिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
Aug 09, 2026 | 08:00 AMइस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 07:59 AMRoblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
Aug 09, 2026 | 07:54 AMनागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
Aug 09, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














