-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi In Action Mode Salary Of 44994 Government Employees Will Be Stopped Why Such A Big Action In Up
CM योगी एक्शन मोड में…44994 सरकारी कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, यूपी में क्यों इतनी बड़ी कार्रवाई?
- Written By: रंजन कुमार
UP News: हाल में मुख्यमंत्री योगी को जानकारी हुई कि 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच विभिन्न विभागों के 58 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों ने ई-ऑफिस लॉग-इन का इस्तेमाल ही नहीं किया है।

सीएम योगी। इमेज-सोशल मीडिया
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शासन की कार्यप्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को लागू कर रखा है। सूबे की सत्ता पर काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अक्टूबर 2017 को प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू की थी। इसके बाद विभागों में इसके माध्यम से फाइलों के निपटान की व्यवस्था अनिवार्य हुई। इसके लिए सीएम कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, सचिवालय के 93 विभागों को इस प्रणाली से जोड़ गया।
सभी विभागों को पेपरलेस करने की सोच के तहत लागू की गई इस व्यवस्था का लखनऊ में तमाम सरकारी विभाग इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हाल में सीएम को पता चला कि 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच विभागों के 58% अफसरों-कर्मचारियों ने ई-ऑफिस लॉग-इन का उपयोग नहीं किया है।
ई-ऑफिस लॉग-इन का नहीं किया गया इस्तेमाल
सीएम योगी विभागीय कर्मियों के इस रवैये से नाराज हुए। उन्होंने इस सिस्टम की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए। योगी के इस निर्देश के बाद विभागों में कार्यरत 44994 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन अटकने के आसार हैं। इन्होंने ई-ऑफिस लॉग-इन का इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं किया है। मुख्यमंत्री योगी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त और डीएम को पत्र लिखकर कहा कि ई-ऑफिस पर काम न करने वाले 44994 अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनवरी में ई-ऑफिस का इस्तेमाल नहीं किया तो उन्हें वेतन न दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
ग्राम प्रधानों पर हाईकोर्ट सख्त; वित्तीय अनियमितता पर रिकवरी का आदेश, कहा- कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
विभागों में मचा हड़कंप
पत्र में लिखा है कि ई-ऑफिस पर काम करने के बाद कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के इस पत्र को लेकर सभी सरकारी विभागों में हड़कंप मचा है। इसकी वजह है उक्त पत्र में लिखा ये निर्देश कि ई-ऑफिस पर पूरे महीने काम न करने वाले कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष-आहरण-वितरण अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। पत्र में लिए गए इस निर्देश के कारण ये कहा जा रहा कि अब सरकारी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली की अनदेखी नहीं होगी। साल के अंत तक मुख्यमंत्री की यह व्यवस्था सभी जिलों, तहसीलों और ब्लॉक स्तर पर बने सरकारी कार्यालयों में सफल होगी।
कैसे हुई सीएम को जानकारी?
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के अनुसार, ई-ऑफिस व्यवस्था प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू है। इसके बाद भी तमाम अधिकारी और कर्मचारी ई-ऑफिस पर फाइलों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री को पता चला कि साल 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने के मामले में ऊर्जा विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग, कारागार सुधार विभाग, प्राविधिक शिक्षा, परिवहन और चिकित्सा शिक्षा विभाग सबसे पीछे हैं। ऊर्जा विभाग में ई-ऑफिस के 75 यूजर हैं। इनमें से एक भी यूजर ने एक माह तक ई-ऑफिस लॉग-इन नहीं किया। पीडब्ल्यूडी विभाग यहां 10,895 यूजर हैं, लेकिन इस विभाग में 6080 यूजर ने एक माह तक ई-ऑफिस को लॉग-इन नहीं किया।
यह भी पढ़ें: मंच पर बैठे थे CM योगी और अचानक पहुंच गया शराबी, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ-पांव; जानें क्या हुआ
एनआईसी ने तैयार की रिपोर्ट
सिंचाई विभाग के 4905, कृषि विभाग के 4621, राजस्व विभाग के 3784, ग्राम्य विकास विभाग के 2619, आवास विभाग के 1618, चिकित्सा विभाग के 1435, बेसिक शिक्षा विभाग के 1161, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1031 यूजर ने एक माह से ई-ऑफिस को लॉग-इन नहीं किया। सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा ई-ऑफिस को लॉग-इन न करने की रिपोर्ट एनआईसी ने तैयार कर सीएम योगी को सौंपी। इस रिपोर्ट को देख योगी खफा हुए। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली की अनदेखी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया, जिससे इस सिस्टम की अनदेखी करने की हिम्मत कोई न करे।
Cm yogi in action mode salary of 44994 government employees will be stopped why such a big action in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Jul 28, 2026 | 04:43 PM12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
Jul 28, 2026 | 04:42 PMताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
Jul 28, 2026 | 04:38 PMगमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
Jul 28, 2026 | 04:37 PMप्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:35 PMLock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
Jul 28, 2026 | 04:31 PMकोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Jul 28, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM













