-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Fda Commissioner Tukaram Mundhe On Junk Food Ban Near Schools
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Junk Food Ban: शैक्षिक परिसरों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन के क्रियान्वयन पर एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के पास ठोस प्लान नहीं है। उन्होंने सांगली-सातारा में स्टाफ कमी भी स्वीकारी।

तुकाराम मुंढे जंक फूड बैन नवभारत डिजाइन इमेज (सोर्स-सोशल मीडिया)
FDA Maharashtra Junk Food Ban School Zone Rules: पूरे प्रदेश में शैक्षिक परिसरों के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध का फैसला तो ले लिया गया है, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के पास कारगर एक्शन प्लान नहीं है। खुद एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे शैक्षिक परिसरों के आसपास जंक फूड पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के सवाल पर पशोपेश में नजर आए।
‘अनस्टॉपेबल तुकाराम’ विशेष साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा एफडीए आयुक्त मुंढे से जंक फूड प्रतिबंध को लेकर सवाल पूछे गए, तो आयुक्त ने स्पष्ट और सीधी रणनीति बताने के बजाय कहा कि स्कूल परिसर के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बेचने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि पुणे जैसे घनी आबादी वाले शहरों में जहां दो किलोमीटर के दायरे में कम से कम तीन-चार स्कूल होते हैं, क्या एफडीए के पास इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कोई विशेष एक्शन
प्लान है? इस पर मुंढे ने कार्रवाई का पूरा जिम्मा स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग और अभिभावकों पर डालते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षा विभाग, अभिभावकों और एफडीए के समन्वय से यह कार्रवाई की जाएगी। उनके इस रुख से ऐसा प्रतीत हुआ कि विभाग खुद पहल करने के बजाय केवल शिकायतों का इंतजार करने की नीति अपना रहा है। एफडीए आयुक्त ने कहा कि खाद्य पदार्थों की तरह ही एल्कोहलिक और गैर-अल्कोहलिक पेय पदार्थों में भी मिलावट की शिकायतें बढ़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
बीयर लाऊं क्या?’ इस सवाल पर छोड़ी दिल्ली
मुंढे ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान 1996 में पहली बार दिल्ली जाने का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वहां जवाहर बुक डिपो से किताबें खरीदने के बाद मैं पहाड़गंज के एक होटल में रुका था। उस समय वेटर ने पूछा, ‘बीयर लाऊं क्या?’ यह सुनते ही मुझे गुस्सा आ गया। मैंने तुरंत अपना बैग पैक किया और रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जगह न होने के बावजूद कर्नाटक एक्सप्रेस का जनरल टिकट लिया और शौचालय के पास बैठकर भुसावल तक का सफर किया, फिर वहां से बस पकड़कर संभाजीनगर पहुंचा।
अधिकारियों-कर्मचारियों की भारी कमी
मुंढे से बातचीत के दौरान एफडीए में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सांगली और सातारा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में औषधि नियंत्रण (ड्रग कंट्रोल) के लिए एक भी अधिकारी मौजूद नहीं है। वर्क पॉवर संकट पर मुंढे ने स्वीकार किया कि प्रशासन को इस स्थिति की पूरी जानकारी है।
यह भी पढ़ें:- अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
उन्होंने कहा कि हम फिलहाल उपलब्ध संसाधनों के कुशल उपयोग, आधुनिक तकनीक के सर्वोत्तम इस्तेमाल और मौजूदा अधिकारियों से काम लेने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, जब मुंढे से पूछा गया कि विभाग को नया स्टाफ कब तक मिल जाएगा और सागली-सातारा जैसे जिलों में अधिकारियों की तैनाती कब होगी, तो वे इस सवाल का जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने केवल इतना कहा कि वर्क पॉवर चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।
एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बाताया की पादा की दिकी पर लगाई गई थी तक भागते थे कि कुछ साल पहले जब स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में तंबाकू यह कैसे संभव है? हमें ‘यह कैसे संभव है’ सोचने के बजाय ‘इसे कैसे संभव बनाया जाए’, इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जंक फूड विक्रेताओं से ज्यादा महत्वपूर्ण बच्चों की सेहत है और शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Fda commissioner tukaram mundhe on junk food ban near schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
Aug 09, 2026 | 08:25 AMपरिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Aug 09, 2026 | 08:25 AMअफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
Aug 09, 2026 | 08:19 AMनागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!
Aug 09, 2026 | 08:14 AMJana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
Aug 09, 2026 | 08:09 AMपरिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
Aug 09, 2026 | 08:00 AMइस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 07:59 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













