Ganesh Chaturthi के जश्न को बनाए खास, ‘देवा श्री गणेशा’ से ‘गणपति बप्पा मोरया’ तक गाने करें शामिल
Ganesh Chaturthi 2025: पूरे देशभर में 27 अगस्त को गणेश उत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपके लिए उन गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप त्योहार पर सुन सकते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
गणेश चतुर्थी 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi 2025 Bollywood Songs: भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। गणपति बप्पा के आगमन से घर-घर में खुशियां भर जाती हैं और पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर्व को पूरे जोश के साथ मनाते हैं।
दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी लोग बप्पा को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में त्योहार के रंग को और ज्यादा खास बनाने के लिए अगर आप बॉलीवुड के भक्तिमय गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर लें, तो जश्न का मजा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं कुछ चुनिंदा गाने जो गणेशोत्सव में हर जगह गूंजते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
देवा श्री गणेशा
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ का यह गाना गणेश चतुर्थी का सबसे लोकप्रिय गीत है। इसमें बप्पा की भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। साथ ही हर साल एक्टर धूमधाम से गणेश उत्सव का त्योहार भी मनाते हैं।
मोरया रे
शाहरुख खान की फिल्म डॉन का यह गाना भी इस पर्व पर खूब बजता है। शंकर महादेवन की आवाज में सजा यह गीत हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देता है।
जलवा
सलमान खान की फिल्म वांटेड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े जश्न के साथ मनाया गया था। इसी वजह से जलवा गाना गणपति स्पेशल सॉन्ग्स की लिस्ट में हमेशा शामिल रहता है। हालांकि, अभिनेता मुस्लिम होने के बावजूद गणेश चुतर्थी हमेशा अपनी फैमली संग सेलिब्रेट करते हैं।
सुनो गणपति बप्पा मोरया
वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 का यह गाना त्योहार में अलग ही उत्साह भर देता है। डांस और भक्ति का यह संगम लोगों का पसंदीदा है।
गजानन
रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना गजानन भक्ति और ऊर्जा से भरपूर है। यह गीत पंडालों और जुलूसों में खूब बजता है।
शंभू सुताय
फिल्म ABCD का यह गाना भी गणेश चतुर्थी के मौके पर बेहद लोकप्रिय है। प्रभु देवा के डांस ने इसे और भी खास बना दिया।
ये भी पढ़ें- क्या पिता संजय दत्त से नाराज हुईं बेटी त्रिशाला? क्रिप्टिक पोस्ट से सोशल मीडिया पर मची सनसनी
शेंदूर लाल चढ़ायो
संजय दत्त की फिल्म वास्तव का यह आरती सॉन्ग दशकों से दर्शकों का फेवरेट है। बप्पा की पूजा-अर्चना के समय यह गाना सबसे पहले गूंजता है।
