- Hindi News »
- Entertainment »
- Food Poisoning On The Set Of Dhurandhar More Than 100 People Admitted
रणवीर सिंह की धुरंधर की शूटिंग के बीच बड़ा हादसा, अस्पताल में भर्ती हुए 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स
Ranveer Singh film Dhurandhar: धुरंधर की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जब सेट पर 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को लेह के सजल नर्बू मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: सोनाली झा

रणवीर सिंह की धुरंधर की शूटिंग के बीच बड़ा हादसा
Food poisoning on Dhurandhar Set: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कई दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में बिजी है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बड़ी घटना सामने आ रही है। धुरंधर की शूटिंग के दौरान सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। ‘धुरंधर’ की यूनिट के 100 से ज्यादा मेंबर्स को फूड पॉइजनिंग हो गई, जिसके बाद उन्हें लेह के सजल नर्बू मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शूटिंग से पहले लगभग 600 लोगों ने खाना खाया था, जिसके बाद यह समस्या सामने आई। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर शाम फिल्म क्रू के कई मेंबर्स को अचानक पेट दर्द, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख यूनिट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में पुष्टि की कि यह सामूहिक फूड पॉइजनिंग का मामला है।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
अचानक इतने लोगों के भर्ती होने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि हमने मरीजों की भीड़ को प्रभावी तरीके से काबू किया। पुलिस को भी बुलाया गया ताकि इमरजेंसी वार्ड में भीड़भाड़ से अव्यवस्था न फैले। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ अब भी निगरानी में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
रेड सिल्क साड़ी में गोल्ड से लदी दिखीं रश्मिका, वरमाला में छलके आंसू; दूल्हे राजा का भी धोती-लुक बना हाइलाइट
विजय-रश्मिका की शादी के बीच OTT पर छाई ये रोमांटिक हिट मूवी, IMDb पर 7.7 रेटिंग ने मचाया तहलका
‘कोई शिकायत नहीं हैं उनसे…’, विवादों के बाद सुनील पाल के बदले सुर, कपिल शर्मा की जमकर तारीफ
जांच में जुटे अधिकारी
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि खाने के सैंपल ले लिए गए हैं और अब उनकी डिटेल एनालिसिस की जाएगी, ताकि फूड पॉइजनिंग का सही कारण सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच चल रही है और फूड सिक्योरिटी टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार है। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं।
कब रिलीज होगा फिल्म
‘धुरंधर’ एक बिग-बजट एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म मेकर्स ने पहले ही ऐलान किया था कि ‘धुरंधर’ इस साल के अंत तक पूरी होगी और इसे 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल हादसे की वजह से शूटिंग शेड्यूल प्रभावित हुआ है।
Food poisoning on the set of dhurandhar more than 100 people admitted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM













