‘हमशक्ल्स’ के सेट पर डायरेक्टर ने की थी बदतमीजी, ईशा गुप्ता ने अब बयां किया दर्द
ईशा गुप्ता ने डायरेक्टर साजिद खान के साथ फिल्म हमशक्ल्स में काम किया था। ऐसे में अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म में साजिद ने उनके साथ गाली-गलौज की और बहुत गंदा व्यवहार किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ईशा गुप्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, जो ‘रुस्तम’ और ‘बेबी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सुर्खियों में रही हैं, उन्होंने हाल ही में डायरेक्टर साजिद खान के साथ अपने कड़वे अनुभव को साझा किया है। फिल्म ‘हमशक्ल्स’ की शूटिंग के दौरान उनके और साजिद खान के बीच जो कुछ हुआ, वो किसी के लिए भी चौंकाने वाला हो सकता है।
दरअसल, सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में ईशा ने खुलासा किया कि फिल्म के सेट पर उनके और साजिद के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इतना गंभीर था कि ईशा गुप्ता फिल्म छोड़ने तक का फैसला कर चुकी थीं।
साजिद खान ने ईशा गुप्ता के साथ की थी गाली-गलौज
उन्होंने बताया कि साजिद ने उनके साथ गाली-गलौज की और काफी अपमानजनक व्यवहार किया। ईशा ने साफ कहा, “मुझे बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई मुझे गाली दे। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपके साथ सम्मान से पेश आएं, तो आपको भी वैसा ही बर्ताव करना चाहिए। साजिद ने मुझे गाली दी… तो फिर मैंने भी दी।”
सम्बंधित ख़बरें
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
ईशा के मुताबिक, झगड़े के बाद सेट की वाइब पूरी तरह बदल चुकी थी। माहौल इतना नेगेटिव हो गया था कि उन्होंने शूटिंग छोड़ दी और घर लौट गईं। “मैं सेट से चली गई थी। मैं फिल्म को छोड़ने का मन बना चुकी थी। लेकिन फिर फिल्म के निर्माता ने मुझसे माफी मांगी…साजिद से भी पहले। उनकी माफी ने मुझे रुकने पर मजबूर किया,” ईशा ने कहा।
ये भी पढ़ें- एक फिल्म को टारगेट करना सही नहीं, दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे जसबीर जस्सी
फिर डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से मांगी माफी
बाद में साजिद खान ने भी ईशा से माफी मांगी, लेकिन तब तक उनके बीच की दरार गहरी हो चुकी थी। ईशा ने यह भी स्वीकार किया कि साजिद के साथ उनके संबंध कभी पहले जैसे नहीं रहे। झगड़े की असली वजह पर बात करने से ईशा ने इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि कुछ लोग सोचते नहीं हैं और अपने फ्रस्ट्रेशन को दूसरों पर निकाल देते हैं।
ईशा गुप्ता का यह बयान उस समय आया है जब फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर चर्चा तेज है। उन्होंने साफ कर दिया कि वह अब इस पूरे एपिसोड को पीछे छोड़ चुकी हैं, लेकिन यह अनुभव उनके करियर का एक कड़वा हिस्सा जरूर बन गया है।
